[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार औरंगाबाद डिवाइडर से टकरायी बाइक, युवक की मौत

डिवाइडर से टकरायी बाइक, युवक की मौत

0
डिवाइडर से टकरायी बाइक, युवक की मौत

हरिहरगंज से लौटने के क्रम में निर्माणाधीन बाइपास पर हुआ हादसा प्रतिनिधि, कुटुंबा. बिहार-झारखंड बॉर्डर स्थित सिमरी कला गांव के समीप सड़क दुर्घटना में एक बाइक सवार युवक की मौत हो गयी. घटना मंगलवार की रात की है. मृतक की पहचान कुटुंबा थाना क्षेत्र के वर्मा गांव निवासी दिलीप पासवान के 19 वर्षीय पुत्र त्रिपुरारी पासवान के रूप में हुई है. जानकारी के अनुसार, त्रिपुरारी बाइक पर सवार होकर हरिहरगंज बाजार से वापस लौट रहा था. इसी क्रम निर्माणाधीन बाइपास रोड पर डिवाइडर से बाइक टकरा गयी. स्थानीय ग्रामीणों ने घटना की सूचना हरिहरगंज थाना की पुलिस को दी. सूचना पर पहुंची झारखंड की पुलिस ने युवक को जख्मी अवस्था में इलाज के लिए हरिहरगंज सामुदायिक अस्पताल भेज दिया. वहां चिकित्सकों ने देखते के साथ युवक को मृत घोषित कर दिया. मृतक की जेब से बरामद कागजात के आधार पर उसकी पहचान हुई. इसके बाद पुलिस की ओर से घटना की जानकारी परिजनों और कुटुंबा पुलिस को दी गयी. इधर, घटना की भनक लगते ही परिजन सीएचसी हरिहरगंज पहुंचे. त्रिपुरारी के शव पर नजर पड़ते के साथ ही लिपटकर चीत्कार उठे. अस्पताल पहुंचे परिजनों ने बताया कि मंगलवार की देर शाम त्रिपुरारी घर से बाइक पर सवार होकर हरिहरगंज बाजार गया था. हरिहरगंज बाजार में सड़क जाम रहने के कारण बाइपास होते हुए घर लौट रहा था. इस दौरान निर्माणाधीन बाइपास पर सिमरी कला गांव के समीप डायवर्सन के पास रखे पत्थर से बाइक टकरा गयी. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गये. त्रिपुरारी गंभीर रूप से घायल हो गया. अंधेरी रात में काफी देर तक घटनास्थल पर ही पड़ा रहा. घटना की सूचना पाकर पहुंची कुटुंबा थाना की पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त बाइक तथा शव को अपने कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए औरंगाबाद सदर अस्पताल भेज दिया. बेंगलुरु में मजदूरी करता था त्रिपुरारी थानाध्यक्ष इमरान आलम ने बताया कि सड़क दुर्घटना में युवक की मौत हुई है. पोस्टमार्टम के बाद शव अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया गया है. इस मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है. ग्रामीणों ने बताया कि त्रिपुरारी अपने तीन भाइयों में सबसे छोटा था. वह बेंगलुरु में रहकर प्राइवेट कंपनी में मजदूरी करता था. उसकी शादी भी नहीं हुई थी. कुछ दिनों के बाद उसे फिर बेंगलुरु जाना था, लेकिन इसके पहले ही हादसे का शिकार हो गया. इस घटना के बाद परिजन रोते-रोते बेहाल है. पूरा गांव में मातम पसरा हुआ है. इधर, पूर्व मंत्री सुरेश पासवान, पूर्व प्रमुख धर्मेंद्र कुमार ने गहरी संवेदना व्यक्त की है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel