[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार औरंगाबाद औरंगाबाद में रोज का जाम बना मुसीबत, अतिक्रमण और भारी वाहनों से लोग बेहाल, बिजनेस भी प्रभावित

औरंगाबाद में रोज का जाम बना मुसीबत, अतिक्रमण और भारी वाहनों से लोग बेहाल, बिजनेस भी प्रभावित

0
औरंगाबाद में रोज का जाम बना मुसीबत, अतिक्रमण और भारी वाहनों से लोग बेहाल, बिजनेस भी प्रभावित
औरंगाबाद में ट्रैफिक जाम की तस्वीर

Bihar News: औरंगाबाद के देव नगर पंचायत क्षेत्र में लगातार लगने वाला जाम अब लोगों के लिए बड़ी परेशानी बनता जा रहा है. मंगलवार की सुबह से ही हॉस्पिटल मोड़ पर लगे जाम के कारण लोगों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा. कई छोटे-बड़े वाहन घंटों तक जाम में फंसे रहे.

दो वाहनों का एक साथ गुजरना हुआ मुश्किल

स्थानीय लोगों के अनुसार, हॉस्पिटल मोड़ पर प्रतिदिन जाम लगना आम बात हो गई है. स्थिति दिन-प्रतिदिन गंभीर होती जा रही है. खासकर केताकी, देव मोड़ रोड और बालूगंज रोड से आने वाले भारी वाहनों के कारण समस्या और बढ़ जाती है. सड़क पर अतिक्रमण होने की वजह से रास्ता काफी संकरा हो गया है, जिससे दो वाहनों का एक साथ निकलना मुश्किल हो जाता है.

लोगों का कहना है कि सड़क किनारे अतिक्रमण और बीच रास्ते में बिजली के खंभे होने के कारण कई बार वाहन चालकों के बीच विवाद की स्थिति भी बन जाती है. देव की मुख्य सड़क पर हाइवा, ट्रक,बस समेत भारी वाहनों का परिचालन लगातार बढ़ रहा है. ऐसे में सड़क पर जगह कम होने के कारण अक्सर जाम की स्थिति बनी रहती है.

सुबह से ही लगने लगता है जाम

स्थानीय नागरिकों ने बताया कि सुबह घर से निकलते ही शहर के प्रमुख चौक-चौराहों पर महाजाम का सामना करना पड़ता है. इसका असर आम जनजीवन पर साफ दिखाई दे रहा है. मॉर्निंग वॉक करने वाले लोगों को भी परेशानी उठानी पड़ रही है.

बाहरी व्यपारी खरीदारी करने से बच रहे

व्यवसायियों का कहना है कि लगातार लगने वाले जाम से व्यापार प्रभावित होने लगा है. बाहरी व्यापारी अब इस शहर में खरीदारी करने से कतराने लगे हैं. स्थानीय व्यवसायी मुन्ना सिंह, बाली सिंह, चंदन सिंह, राहुल कुमार, निशांत कुमार और बृजेश कुमार ने बताया कि घंटों जाम में फंसे रहने के कारण आर्थिक नुकसान के साथ-साथ समय और मानसिक परेशानियों का सामना करना पड़ता है.

लोगों ने प्रशासन से जल्द अतिक्रमण हटाने और ट्रैफिक व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग की है, ताकि नगरवासियों को जाम की समस्या से राहत मिल सके.

Written By: Suryakant Kumar

Also Read: पटना मरीन ड्राइव पर बनेगा एंटरटेनमेंट और किड्स जोन, दो फेज में होगा निर्माण, सेल्फी पॉइंट भी होंगे तैयार

Previous article पेंशन : जीवन प्रमाणीकरण के लिए पंचायतों में कल से लगेंगे शिविर
Next article जल-जीवन-हरियाली योजना के हजारों पौधे व बांस के गेबियन गायब
Avatar Of Abhinandan Pandey
अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel