[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार औरंगाबाद औरंगाबाद में तेज रफ्तार बाइक ट्रैक्टर से टकराई, दो युवकों की हालत गंभीर, जांच में जुटी पुलिस

औरंगाबाद में तेज रफ्तार बाइक ट्रैक्टर से टकराई, दो युवकों की हालत गंभीर, जांच में जुटी पुलिस

0
औरंगाबाद में तेज रफ्तार बाइक ट्रैक्टर से टकराई, दो युवकों की हालत गंभीर, जांच में जुटी पुलिस
सांकेतिक तस्वीर

औरंगाबाद से विश्वनाथ पांडेय की रिपोट
Aurangabad Road Accident
: बिहार के औरंगाबाद जिले के कुटुंबा थाना क्षेत्र अंतर्गत अंबा-नवीनगर मुख्य सड़क पर एक भीषण सड़क दुर्घटना सामने आई है. बिचला मोड़ और महुआ धाम मोड़ के बीच हुए इस सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए. यह घटना शनिवार की देर रात की बताई जा रही है. घायलों में कुटुंबा थाना क्षेत्र के अंबा शाही गांव निवासी जयराम पासवान का 22 वर्षीय पुत्र राहुल कुमार तथा इसी थाना क्षेत्र के गोवास गांव निवासी जितेंद्र पासवान का 22 वर्षीय पुत्र राजू कुमार शामिल है.

प्रत्यक्षदर्शियों से मिली जानकारी के अनुसार, दोनों युवक एक ही बाइक पर सवार होकर नवीनगर की ओर से अंबा की तरफ आ रहे थे. इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रहे एक ट्रैक्टर को ओवरटेक करने के चक्कर में बाइक और ट्रैक्टर के बीच जोरदार टक्कर हो गई, जिससे दोनों युवक सड़क पर गिरकर लहुलूहान हो गए.

प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर

सड़क दुर्घटना के ठीक बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई. ग्रामीणों की सक्रियता और मदद से दोनों घायल युवकों को तुरंत इलाज के लिए कुटुंबा स्थित रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया. अस्पताल में मौजूद डॉक्टरों द्वारा प्राथमिक उपचार किए जाने के बाद, घायल रोहित (राहुल) की गंभीर और चिंताजनक स्थिति को देखते हुए बेहतर चिकित्सा के लिए उसे तुरंत सदर अस्पताल औरंगाबाद रेफर कर दिया गया.

पुलिस ने शुरू की जांच

सड़क हादसे की आधिकारिक सूचना मिलते ही कुटुंबा थाना पुलिस तुरंत दल-बल के साथ मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन में जुट गई. दुर्घटना के बाद काफी देर तक मुख्य सड़क पर अफरा-तफरी का माहौल कायम रहा, जिसे पुलिस ने शांत कराया. मामले को लेकर कुटुंबा के अपर थानाध्यक्ष उमेश कुमार ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त बाइक को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है और घटना के कारणों की जांच की जा रही है. उन्होंने प्रारंभिक जांच के आधार पर बताया कि दोनों युवक काफी तेज रफ्तार से बाइक चला रहे थे. इस मामले में दोषी ट्रैक्टर चालक के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है.

Also Read: औरंगाबाद पुलिस की बड़ी कामयाबी, अपहरण के 2.5 घंटे के भीतर युवक सकुशल बरामद, 5 आरोपी दबोचे गए

Previous article ताशा झा की कविता ऑपरेशन सिंदूर शीर्ष 100 प्रविष्टियों में
Next article बरदही काली मंदिर के तालाब में मवेशी नहलाने पर लगेगा जुर्माना
Avatar Of Suryakant Kumar
सूर्यकांत कुमार प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और डिजिटल मीडिया में तीन वर्षों का अनुभव रखते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल चैनल न्यूज रील्स से की. इसके बाद नेशन दर्पण और खबरिया जंक्शन में कार्य किया, जहां कंटेंट राइटिंग, वीडियो एडिटिंग और वॉयस ओवर से जुड़े विभिन्न कार्यों का अनुभव हासिल किया. उन्होंने पटना यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. वर्तमान में वे गया, औरंगाबाद, कैमूर और बक्सर जिलों से जुड़ी हाइपरलोकल खबरों, शिक्षा, रोजगार, प्रशासनिक गतिविधियों और जनसरोकार के विषयों पर समाचार लेखन का कार्य कर रहे हैं. इसके अलावा खेल और मनोरंजन से जुड़ी खबरों में भी विशेष रुचि रखते हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel