[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार औरंगाबाद Aurangabad News : जिले के स्थापना दिवस पर शहर में निकाला गया एकता मार्च

Aurangabad News : जिले के स्थापना दिवस पर शहर में निकाला गया एकता मार्च

0
Aurangabad News : जिले के स्थापना दिवस पर शहर में निकाला गया एकता मार्च

औरंगाबाद नगर.

जनेश्वर विकास केंद्र एवं जन विकास परिषद के तत्वावधान में जिला स्थापना दिवस के साथ-साथ सुभाषचंद्र बोस की जयंती मनायी गयी. इस कार्यक्रम को महोत्सव का नाम दिया गया. इसकी शुरुआत एकता मार्च से हुई. महाराणा प्रताप प्रतिमा स्थल से मार्च शुरू होकर राजा नारायण सिंह पार्क तक गया. इसमें आम लोगों के साथ-साथ रामानंदन पांडे बीएड काॅलेज, देव भैली स्कूल एरका, सेबीयर स्कूल और होली क्रॉस अकेडमी की भागीदारी रही. औरंगाबाद का सर्वांगीण विकास हो, नेताजी सुभाषचंद्र बोस अमर रहे के नारे लगे. अधिवक्ता संघ सभागार में मंचीय कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर एवं जिला का नक्शा तथा नेताजी सुभाष चंद्र बोस के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया. मुख्य अतिथि का स्वागत जन विकास परिषद के उपाध्यक्ष रामचंद्र सिंह, साहित्य संवाद संरक्षक लवकुश प्रसाद सिंह, महासचिव हेरम्ब मिश्रा, सचिव उज्जवल रंजन, एकता मार्च प्रभारी आदित्य श्रीवास्तव, कविता विद्यार्थी ने माल्यार्पण कर किया. स्वागत भाषण साहित्य संवाद के अध्यक्ष लालदेव प्रसाद ने दिया. इसके बाद 52 साल : जिला का हाल तथा स्वतंत्रता आंदोलन में नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की भूमिका विषय पर संगोष्ठी की शुरुआत जन विकास परिषद अध्यक्ष प्रो दिनेश प्रसाद की अध्यक्षता में की गयी. विषय प्रवेश कराते हुए सचिव सिद्धेश्वर विद्यार्थी ने कहा कि 23 जनवरी का दिन नेताजी सुभाषचन्द्र बोस के कारण देश और दुनिया में तथा आज ही के दिन जिला स्थापना के कारण जिला के लिए बहुत महत्वपूर्ण है. सुभाषचन्द्र बोस ने औरंगाबाद का दौरा किया था. कुमार बद्रीनारायण सिंह को साथ लेकर नमक कानून को तोड़ा और बिहार में नमक आंदोलन की शुरुआत की थी. यही कारण है कि जिला का स्थापना उनके जन्मदिन 23 जनवरी 1973 को किया गया था, परंतु 52 साल होने के बावजूद जिले का अपेक्षित विकास नहीं हो सका है.

औरंगाबाद को कमिश्नरी बनाया जाना चाहिए

मुख्य अतिथि चपरा धाम के संस्थापक अशोक कुमार सिंह, सफल व्यवसायी और भाजपा के प्रदेश नेता गोपाल शरण सिंह, चाणक्य परिषद अध्यक्ष रामानुज पांडेय, इतिहासकार डॉ विनोद कुमार सिंह, साहित्यकार डॉ सुरेंद्र प्रसाद मिश्रा, ज्योतिर्विद शिवनारायण सिंह ने कहा कि जिला का विकास क्रमशः हो रहा है. अपना जिला बिहार में सबसे अधिक महोत्सव मनाने वाला जिला बन गया है. बिजली घर का निर्माण हो गया है. सड़कों और बिजली की स्थिति में सुधार हुआ है, परंतु और बहुत किये जाने की जरूरत है. मेडिकल व कृषि कालेज का निर्माण, कोयल परियोजना एवं रेल परियोजना को शीघ्र पूरा किये जाने की जरूरत है. दाउदनगर को जिला बनाते हुए दाउदनगर और अरवल को मिलाकर औरंगाबाद को कमिश्नरी बनाया जाना चाहिए. शिक्षक अरुण कुमार सिंह, प्रो राजेंद्र सिंह, सुनील चौबे, सुरजीत सिंह ने नेता जी के व्यक्तित्व व कुतित्व और जिला के विकास पर विस्तार से प्रकाश डाला. अध्यक्ष प्रो दिनेश प्रसाद ने अध्यक्षीय भाषण दिया तथा धन्यवाद ज्ञापन जनेश्वर विकास केंद्र अध्यक्ष रामजी सिंह ने किया.

जिले का मान-सम्मान बढ़ाने वालों को किया गया सम्मानित

विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धि से जिला का मान-सम्मान बढ़ाने वाले तथा जिला का नाम रौशन करने वाले हस्तियों को माला, मोमेंटो, अंगवस्त्र तथा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया. सम्मानित होने वालों में सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में पंचदेव धाम चपरा के संस्थापक अशोक कुमार सिंह, गोपाल शरण सिंह, चाणक्य परिषद अध्यक्ष रामानुज पांडे, समाजसेवी आदित्य श्रीवास्तव ,साक्षरता के क्षेत्र में डॉ बिनोद कुमार सिंह और प्रो दिनेश प्रसाद, ज्योतिष के क्षेत्र में शिवनारायण सिंह और ओमप्रकाश पाठक, कला के क्षेत्र में रविंद्र कुमार और सनोज सागर, रक्तदान के श्रेत्र में बमेंद्र कुमार सिंह, शिक्षा क्षेत्र में डॉ सुरेंद्र प्रसाद मिश्रा, लवकुश प्रसाद सिंह, शंभूनाथ पांडेय, प्रो अनील सिंह, हेरम्ब मिश्रा, उज्जवल रंजन, अरुण कुमार सिंह, चित्रकला के क्षेत्र में रोहित कुमार, हस्तशिल्प में रोशन कुमार, कारगील शहीद की पत्नी सरस्वती देवी, प्रकाशन के क्षेत्र में प्रकाशक प्रेमेंद्र कुमार मिश्रा, विधि क्षेत्र में रसिक बिहारी सिंह, खेल के क्षेत्र से उदय तिवारी पहलवान, सुरभि कुमारी कराटा, क़ृषि क्षेत्र से आलोक कुमार सिंह,नवल किशोर सिंह, दया भूषण आर्य, पुरंजय कुमार सिंह सहित जिला में आयोजित सभी महोत्सव के तीन तीन सक्रिय सदस्यों सहित 100 लोगों को औरंगाबाद रत्न सम्मान से सम्मानित किया गया. समारोह में भाजपा नेता रामविलास सिंह, शिक्षक नेता रामभजन सिंह, भृगुनाथ सिंह, प्रो संजीव रंजन, बिनोद कुमार सिंह, नारायण सिंह, अशोक कुमार सिंह, सिंहेश्वर सिंह, वीरेंद्र कुमार सिंह, विनय कुमार सिंह, राजेंद्र सिंह, किरण मेहता, सुमन अग्रवाल, दीपक गुप्ता, बजरंगी प्रसाद, अनील कुमार सिंह,धनंजय कुमार सिंह आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel