[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार औरंगाबाद औरंगाबाद पहुंचे युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव मोहम्मद शाहिद, बोले- युवाओं का भविष्य खतरे में

औरंगाबाद पहुंचे युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव मोहम्मद शाहिद, बोले- युवाओं का भविष्य खतरे में

0
औरंगाबाद पहुंचे युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव मोहम्मद शाहिद, बोले- युवाओं का भविष्य खतरे में

Aurangabad News : भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव मोहम्मद शाहिद का सोमवार को औरंगाबाद आगमन हुआ. इस दौरान जिला कांग्रेस कार्यालय (आनंद शंकर सिंह के आवास) पर जिला युवा कांग्रेस कमेटी की बैठक आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष धर्मेंद्र पासवान ने की. कार्यक्रम के दौरान जिला युवा कांग्रेस की ओर से मोहम्मद शाहिद का अंगवस्त्र, पुष्पगुच्छ एवं स्मृति-चिह्न देकर स्वागत एवं सम्मान किया गया.

15 जुलाई को राहुल गांधी की रैली में पहुंचने की अपील

बैठक को संबोधित करते हुए युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव मोहम्मद शाहिद ने कहा कि देश में लगातार हो रहे पेपर लीक के विरोध तथा युवाओं के अधिकारों की आवाज बुलंद करने के लिए कांग्रेस नेता राहुल गांधी 15 जुलाई को पटना पहुंच रहे हैं. उन्होंने औरंगाबाद जिले के अधिक से अधिक छात्र-छात्राओं एवं युवाओं से कार्यक्रम में भाग लेने की अपील करते हुए कहा कि लोकतंत्र और युवाओं के भविष्य की रक्षा के लिए राहुल गांधी के हाथों को मजबूत करना जरूरी है.

पेपर लीक पर सरकार को घेरा

उन्होंने केंद्र की एनडीए सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि सरकार की नीतियों के कारण युवाओं का भविष्य लगातार संकट में पड़ता जा रहा है. उन्होंने आरोप लगाया कि नीट, रेलवे, एसएससी, पुलिस भर्ती समेत कई प्रतियोगी परीक्षाओं में पेपर लीक और धांधली की घटनाएं सामने आई हैं, जिससे लाखों अभ्यर्थियों का भविष्य प्रभावित हुआ है. उन्होंने कहा कि सरकार परीक्षा प्रणाली को पारदर्शी बनाने में विफल रही है. बैठक में आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर भी चर्चा की गई तथा संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने पर जोर दिया गया.

ये लोग थे मौजूद

बैठक में राष्ट्रीय सोशल मीडिया कोऑर्डिनेटर मुरारी, बिट्टू यादव, आशुतोष कुमार सिंह, मोहम्मद मजहर, नीरज सिंह, अशोक कुमार यादव, निशांत कुमार, ज्वाला सिंह, मनीष कुमार सिंह, संतोष सिंह, गोविंद कुमार, चंदन सिंह, जयप्रकाश सिंह, अशोक यादव, भास्कर सिंह, मोहम्मद ताबिश, मोहम्मद हबीब, मनीष तिवारी, मनीष चंद्रवंशी सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे.

Also Read: पटना में DSP ऑफिस के सामने 37 करोड़ की जमीन पर कब्जा करने पहुंचे 17 बदमाश गिरफ्तार, अवैध हथियार और लग्जरी गांड़ियां बरामद

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel