[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार औरंगाबाद Aurangabad News : अनुमंडलीय कोर्ट को खाली कराकर चलाया गया सर्च अभियान

Aurangabad News : अनुमंडलीय कोर्ट को खाली कराकर चलाया गया सर्च अभियान

0
Aurangabad News : अनुमंडलीय कोर्ट को खाली कराकर चलाया गया सर्च अभियान
??????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????

दाउदनगर. औरंगाबाद व्यवहार न्यायालय भवन को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद अनुमंडलीय व्यवहार न्यायालय दाउदनगर में भी सघन सर्च अभियान चलाया गया. पुलिस ने पूरे न्यायालय परिसर को खाली करा दिया और सघन सर्च अभियान चलाया गया. न्यायालय कर्मियों को तलाशी होने तक बाहर रहने के लिए कह दिया गया. अधिवक्ताओं व मुवक्किलों के प्रवेश को रोक दिया गया. एसडीपीओ अशोक कुमार दास के नेतृत्व में तीन थानों की पुलिस ने पूरे न्यायालय परिसर की सघन तलाशी ली. तलाशी के बाद सिर्फ न्यायालय कर्मियों को अंदर जाने दिया गया. न्यायालय परिसर के सभी कमरों की तलाशी ली गयी. एसडीपीओ अशोक कुमार दास, अपर थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार सहित दाउदनगर,ओबरा व हसपुरा थाना के सभी पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिस कर्मी सघन जांच में लगे रहे.कोर्ट परिसर का निरीक्षण के बाद सिर्फ न्यायालय कर्मियों को अंदर जाने की इजाजत दी गयी. इसके पुलिस निर्माणाधीन जी फाइव कोर्ट भवन की जांच की. मजदूरों के रहने वाले आवास के साथ-साथ निर्माणाधीन बिल्डिंग का निरीक्षण किया गया. एसडीपीओ ने बताया कि पुलिस मुख्यालय औरंगाबाद के निर्देश पर न्यायालय भवन की तलाशी ली गयी है. फिलहाल, कोई भी आपत्तिजनक वस्तु बरामद नहीं हुई है. एहतियात बरता जा रहा है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel