[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार औरंगाबाद औरंगाबाद–डालटनगंज मार्ग पर जाने से पहले पढ़ लें यह खबर, बटाने नदी पुल के पास बदला गया रूट

औरंगाबाद–डालटनगंज मार्ग पर जाने से पहले पढ़ लें यह खबर, बटाने नदी पुल के पास बदला गया रूट

0
औरंगाबाद–डालटनगंज मार्ग पर जाने से पहले पढ़ लें यह खबर, बटाने नदी पुल के पास बदला गया रूट

Aurangabad News:(सुजीत कुमार सिंह) औरंगाबाद–डालटनगंज मुख्य पथ पर बटाने नदी के समीप आज यानी 14 जून से डायवर्सन निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा. यह निर्णय जिला प्रशासन द्वारा आमजन की सुरक्षा, संभावित दुर्घटनाओं की रोकथाम और यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के उद्देश्य से लिया गया है.

पुल की तकनीकी स्थिति का निरीक्षण

कार्यपालक अभियंता, राष्ट्रीय उच्च पथ प्रमंडल औरंगाबाद द्वारा एनएच-139 (पुराना एनएच-98) के किलोमीटर 141 पर स्थित बटाने पुल का तकनीकी निरीक्षण किया गया था. निरीक्षण में पाया गया कि 225 मीटर लंबाई वाले इस पुल की स्थिति सामान्य यातायात के लिए उपयुक्त नहीं है.

भारी वाहनों पर रोक और वैकल्पिक व्यवस्था

स्थिति को गंभीर मानते हुए जिला प्रशासन ने पुल पर भारी वाहनों के परिचालन पर पूर्ण रोक लगा दी है. केवल हल्के वाहनों के लिए आवाजाही की अनुमति दी गई है और वैकल्पिक यातायात व्यवस्था लागू की गई है.

डायवर्सन निर्माण कार्य की शुरुआत

यातायात को सुरक्षित और सुचारु बनाए रखने के लिए पुल के समीप डायवर्सन निर्माण कार्य शुरू किया जा रहा है. इसके लिए कुल चार करोड़ 56 लाख रुपये की निविदा स्वीकृत की गई है.

दो महीने में कार्य पूरा करने का लक्ष्य

प्रस्तावित योजना के अनुसार डायवर्सन निर्माण कार्य को अगले दो महीने के भीतर पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है, ताकि आवागमन को स्थायी रूप से सुचारु किया जा सके.

स्थल निरीक्षण और दिशा-निर्देश

एनएचएआई के कार्यपालक अभियंता द्वारा संवेदक के साथ स्थल निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं, ताकि कार्य समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरा हो सके.

प्रशासन की अपील

जिला प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि निर्माण अवधि के दौरान निर्धारित यातायात व्यवस्था और प्रशासनिक निर्देशों का पालन करें, ताकि कार्य बिना बाधा के पूरा हो सके और आवागमन सुरक्षित बना रहे.

इसे भी पढ़ें: गोपालगंज के किसानों के लिए खुशखबरी: 75% अनुदान पर मिलेगा नारियल का पौधा, पहले आओ-पहले पाओ के आधार पर मिलेगा लाभ

Previous article साप्ताहिक लव राशिफल 14 से 20 जून 2026: मेष से मीन तक, किसकी प्रेम कहानी लेगी नया मोड़?
Next article वीकेंड का कितना फायदा उठा पाई ‘मैं वापस आऊंगा’? जानिए दूसरे दिन की कमाई
Avatar Of Vivek Pandey
विवेक रंजन पाण्डेय पिछले 7 वर्षों से टीवी और डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत नेटवर्क 10 नेशनल न्यूज चैनल से की, जहां समाचार लेखन, फील्ड रिपोर्टिंग, ग्राउंड रिपोर्टिंग और समसामयिक घटनाओं के विश्लेषण का व्यापक अनुभव प्राप्त किया. जमीनी स्तर पर की गई उनकी रिपोर्टिंग ने उन्हें जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को गहराई से समझने का अवसर दिया. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम में कार्यरत हैं. यहां वे बिहार की राजनीति, प्रशासन, शिक्षा, अपराध, चुनाव और जनहित से जुड़े विषयों पर तथ्यपरक, विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं. देश और बिहार की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके साथ ही राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों पर भी उनकी पैनी नजर रहती है. जटिल विषयों को सरल, सटीक और सहज भाषा में प्रस्तुत करना उनकी कार्यशैली की प्रमुख विशेषता है. डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स, SEO, डेटा आधारित पत्रकारिता और आधुनिक स्टोरीटेलिंग तकनीकों के साथ काम करना उन्हें पसंद है. वे हमेशा ऐसे कंटेंट तैयार करने का प्रयास करते हैं, जो पाठकों के लिए उपयोगी, विश्वसनीय और तथ्य आधारित हो. पत्रकारिता में उनका उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि समाज से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों को जिम्मेदारी और निष्पक्षता के साथ सामने लाना, पाठकों तक तेज, सटीक और भरोसेमंद जानकारी पहुंचाना तथा जनहित की आवाज को मजबूती से उठाना है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel