[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार औरंगाबाद औरंगाबाद में दो पक्षों के विवाद में पांच गिरफ्तार, जानिए किस बात पर हुआ था बड़ा विवाद और क्यों करनी पड़ी गिरफ्तारियां

औरंगाबाद में दो पक्षों के विवाद में पांच गिरफ्तार, जानिए किस बात पर हुआ था बड़ा विवाद और क्यों करनी पड़ी गिरफ्तारियां

0
औरंगाबाद में दो पक्षों के विवाद में पांच गिरफ्तार, जानिए किस बात पर हुआ था बड़ा विवाद और क्यों करनी पड़ी गिरफ्तारियां

Aurangabad News: (सुजीत कुमार सिंह) औरंगाबाद जिले के नवीनगर थाना क्षेत्र के महसु गांव में दो पक्षों के बीच मामूली विवाद के बाद हुई मारपीट के मामले में औरंगाबाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पांच आरोपितों को गिरफ्तार किया है. पुलिस का कहना है कि गांव में कानून-व्यवस्था पूरी तरह सामान्य है तथा शांति बनाए रखने के लिए लगातार निगरानी की जा रही है.

25 जून को हुई थी घटना

पुलिस के अनुसार, 25 जून 2026 को नवीनगर थानाध्यक्ष को सूचना मिली कि महसु गांव में दो पक्षों के बीच मामूली बात को लेकर विवाद हो गया है. सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थिति को तत्काल नियंत्रण में ले लिया. इसके बाद प्राप्त आवेदन के आधार पर संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू की गई.

पांच आरोपित गिरफ्तार

औरंगाबाद पुलिस ने बताया कि त्वरित अनुसंधान और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है. गिरफ्तार आरोपितों की पहचान इस प्रकार हुई है.

  • जिकरुल्लाह अंसारी (24 वर्ष), पिता- महमूद अंसारी
  • सिराज (26 वर्ष), पिता- गुलाम नवी
  • सद्दाम (32 वर्ष), पिता- नईमुद्दीन अंसारी
  • गुलाम गौस (18 वर्ष), पिता- रसीद
  • गुलाम सरवर (45 वर्ष), पिता- गुलाम नवी

सभी आरोपित नवीनगर थाना क्षेत्र के महसु गांव के निवासी हैं.

अन्य आरोपितों की भी हो रही जांच

पुलिस ने बताया कि मामले के अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है. यदि अनुसंधान के दौरान किसी अन्य व्यक्ति की संलिप्तता सामने आती है तो उसके विरुद्ध भी विधि-सम्मत कार्रवाई की जाएगी.

पुलिस की लोगों से अपील

औरंगाबाद पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी भी प्रकार के विवाद की स्थिति में कानून अपने हाथ में लेने के बजाय तत्काल पुलिस को सूचना दें. पुलिस ने भरोसा दिलाया कि दोषियों के विरुद्ध निष्पक्ष और कानूनी कार्रवाई जारी रहेगी तथा क्षेत्र में शांति और सामाजिक सौहार्द बनाए रखने के लिए लगातार निगरानी की जा रही है.

इसे भी पढ़ें: औरंगाबाद को मिला पहला निजी विश्वविद्यालय, उच्च शिक्षा का बनेगा नया केंद्र

Previous article बक्सर में जिला स्तरीय AI प्रतियोगिता में युवाओं ने दिखाया टैलेंट, सुहानी और शुभम रहे अव्वल
Next article इस्लामाबाद बनने का डर… डेनमार्क में मस्जिदों से अजान पर रोक की तैयारी, मंत्री बोले- बिल्कुल आवाज नहीं आनी चाहिए
Avatar Of Vivek Pandey
विवेक रंजन पाण्डेय पिछले 7 वर्षों से टीवी और डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत नेटवर्क 10 नेशनल न्यूज चैनल से की, जहां समाचार लेखन, फील्ड रिपोर्टिंग, ग्राउंड रिपोर्टिंग और समसामयिक घटनाओं के विश्लेषण का व्यापक अनुभव प्राप्त किया. जमीनी स्तर पर की गई उनकी रिपोर्टिंग ने उन्हें जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को गहराई से समझने का अवसर दिया. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम में कार्यरत हैं. यहां वे बिहार की राजनीति, प्रशासन, शिक्षा, अपराध, चुनाव और जनहित से जुड़े विषयों पर तथ्यपरक, विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं. देश और बिहार की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके साथ ही राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों पर भी उनकी पैनी नजर रहती है. जटिल विषयों को सरल, सटीक और सहज भाषा में प्रस्तुत करना उनकी कार्यशैली की प्रमुख विशेषता है. डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स, SEO, डेटा आधारित पत्रकारिता और आधुनिक स्टोरीटेलिंग तकनीकों के साथ काम करना उन्हें पसंद है. वे हमेशा ऐसे कंटेंट तैयार करने का प्रयास करते हैं, जो पाठकों के लिए उपयोगी, विश्वसनीय और तथ्य आधारित हो. पत्रकारिता में उनका उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि समाज से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों को जिम्मेदारी और निष्पक्षता के साथ सामने लाना, पाठकों तक तेज, सटीक और भरोसेमंद जानकारी पहुंचाना तथा जनहित की आवाज को मजबूती से उठाना है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel