[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार औरंगाबाद Aurangabad News : शादी में शामिल होने गया परिवार, चोरों ने उड़ाये नकद व लाखों के जेवरात

Aurangabad News : शादी में शामिल होने गया परिवार, चोरों ने उड़ाये नकद व लाखों के जेवरात

0
Aurangabad News : शादी में शामिल होने गया परिवार, चोरों ने उड़ाये नकद व लाखों के जेवरात
????????????

औरंगाबाद ग्रामीण. शहर के वार्ड नंबर सात करमा रोड के गली नंबर चार स्थित संस्कार कॉलोनी में चोरों ने एक ही रात में दो सगे भाइयों के घरों को खंगाल दिया. लाखों रुपये नकद व कई लाख रुपये के जेवरात उड़ा लिये. घटना के बाद इलाके में दहशत है और पीड़ित परिवार सदमे में है. पुलिस की रात्रि गश्ती पर भी गंभीर सवाल खड़े हो रहे है. दरअसल चोरी की यह घटना शंकर दयाल सिंह नामक व्यक्ति के घर में हुई है. जानकारी मिली कि उनका पैतृक गांव फेसर थाना क्षेत्र के देवरिया कला गांव में है. उनके चचेरे भाई की शादी थी, जिसके कारण पूरा परिवार गांव गया था. नौ फरवरी की रात सभी बारात से पैतृक गांव लौटे थे. इधर, उसी रात चोरों ने उनके औरंगाबाद स्थित मकान को निशाना बना लिया. सोमवार की देर रात घर में किसी की मौजूदगी नहीं होने का फायदा उठाते हुए चोर पहले उनके छोटे भाई के मकान का ताला तोड़कर अंदर घुसे. चोरों ने छोटे भाई के घर में जमकर तलाशी ली और सामान इधर-उधर बिखेर दिया. जब वहां कुछ खास हाथ नहीं लगा तो वे बगल में स्थित शंकर दयाल सिंह के घर का मुख्य दरवाजा तोड़कर अंदर घुस गये. एक कमरे में कुछ नहीं मिलने पर दूसरे कमरे में रखे दीवान पलंग और बक्से को तोड़ दिया. बक्से में रखे लगभग एक लाख 30 हजार रुपये नकद तथा भारी मात्रा में सोने-चांदी के आभूषण चुरा लिये. आसपास के लोगों ने घटना की जानकारी उन्हें दी.

पीड़ित की पत्नी व उनकी दो बहनों के गहने थे घर में

पीड़ित शंकरदयाल सिंह की पत्नी पिंकी देवी ने बताया कि उनके अपने गहनों के अलावा उनकी दो बहनों के भी जेवर उनके घर में सुरक्षित रखे गये थे. एक बहन बंटी सिंह पंजाब के जालंधर के मानसा में रहती हैं, जबकि दूसरी बहन सीमा बारुण प्रखंड के गोपी बिगहा गांव की निवासी हैं. दोनों के घर पूरी तरह सुरक्षित नहीं होने के कारण गहने पिंकी देवी के पास रखे गये थे. चोरों ने इसी भरोसे को तोड़ते हुए सब कुछ समेट लिया. मंगलवार की सुबह पड़ोसियों ने फोन कर जानकारी दी कि घर का दरवाजा टूटा है और बाहर जेवरात के बैग बिखरे पड़े हैं. सूचना मिलते ही परिवार गांव से लौटा. घर पहुंचते ही दरवाजा टूटा मिला और अंदर का नजारा देखकर परिजन दहाड़ मारकर रो पड़े. कमरों में सामान अस्त-व्यस्त था, ताले तोड़कर फेंके गये थे और बक्से खाली पड़े थे. कुछ आभूषण जमीन पर गिरे मिले, लेकिन अधिकांश कीमती सामान गायब थे. इधर, पीड़ित द्वारा नगर थाने में दिये गये आवेदन के अनुसार 14 सोने की अंगूठियां, दो कंगन, दो गले की चेन, छह लॉकेट, एक हार, पांच जोड़ी कान के टॉप, तीन टीका, तीन नथिया, दो जोड़ी झुमका, तीन जोड़ी कुंडल-बाली, चार नथुनी, आठ जोड़ी चांदी की पायल, 18 चांदी के सिक्के, 23 बिछिया सहित एक लाख 30 हजार रुपये नकद चोरी की बात कही है. कुल मिलाकर लाखों की संपत्ति पर चोरों ने हाथ साफ कर दिया.

टूटे ताले व लोहे की रड बरामद, बैग भी मिला

इधर जानकारी मिली कि घटनास्थल से पुलिस ने टूटे ताले और चोरी में प्रयुक्त लोहे की रॉड बरामद की है. जेवरात के बैग भी घर के बाहर बिखरे मिले. प्रभारी थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार ने बताया कि आवेदन प्राप्त हुआ है, घटनास्थल की जांच की गयी है. एफएसएल टीम को भी बुलाया गया है. इधर, घटना की सूचना मिलते ही भाजपा नेता रंजीत मेहता भी मौके पर पहुंचे और पुलिस प्रशासन से त्वरित कार्रवाई की मांग की. उन्होंने कहा कि शहर में लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाएं पुलिस व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रही हैं. आम लोग खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं. स्थानीय लोगों का कहना है कि इन दिनों शहर में चोरी की घटनाएं आम हो गयी हैं. चोर सुनसान घरों को निशाना बनाकर आसानी से फरार हो जाते हैं. पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर औपचारिक जांच करती है, लेकिन गिरफ्तारी नहीं होने से चोरों का मनोबल बढ़ता जा रहा है. लोगों ने रात्रि गश्ती बढ़ाने, संदिग्धों की निगरानी करने और कॉलोनियों में पुलिस पेट्रोलिंग सख्त करने की मांग की है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel