[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार औरंगाबाद औरंगाबाद पहुंचे उप महारजिस्ट्रार, मकान सूचीकरण की परखी जमीनी हकीकत

औरंगाबाद पहुंचे उप महारजिस्ट्रार, मकान सूचीकरण की परखी जमीनी हकीकत

0
औरंगाबाद पहुंचे उप महारजिस्ट्रार, मकान सूचीकरण की परखी जमीनी हकीकत
जायजा लेते उप महारजिस्ट्रार सह अधिकारी

Aurangabad News: (सुजीत कुमार सिंह) जनगणना 2027 के प्रथम चरण के अंतर्गत संचालित मकान सूचीकरण एवं मकान गणना कार्यों की जमीनी हकीकत परखने उप महारजिस्ट्रार सह अपर मुख्य प्रधान जनगणना पदाधिकारी मृत्युंजय कुमार औरंगाबाद पहुंचे. उन्होंने नगर परिषद क्षेत्र सहित बारूण प्रखंड के ग्रामीण इलाकों का निरीक्षण कर जनगणना कार्यों की गुणवत्ता, पारदर्शिता एवं डाटा शुद्धता का विस्तृत जायजा लिया.

निरीक्षण के दौरान उप महारजिस्ट्रार ने संबंधित मकान सूचीकरण ब्लॉकों का भ्रमण करते हुए प्रगणकों द्वारा संकलित आंकड़ों एवं टैबलेट और मोबाइल आधारित डाटा प्रविष्टियों का भौतिक सत्यापन किया. उन्होंने घर-घर जाकर किए जा रहे सर्वेक्षण कार्यों की प्रक्रिया को देखा तथा अधिकारियों और कर्मियों को निर्धारित मानकों के अनुरूप कार्य करने का निर्देश दिया.

लापरवाही और त्रुटि किसी भी हाल में स्वीकार्य नहीं

उन्होंने स्पष्ट कहा कि जनगणना देश की सबसे महत्वपूर्ण प्रशासनिक एवं सांख्यिकीय प्रक्रिया है. इसी के आधार पर भविष्य की विकास योजनाएं, सरकारी नीतियां और संसाधनों का निर्धारण किया जाता है. ऐसे में डाटा संग्रहण में किसी भी प्रकार की लापरवाही या त्रुटि स्वीकार्य नहीं होगी.

निरीक्षण के क्रम में कुछ प्रविष्टियों में त्रुटियां पाए जाने पर उन्होंने संबंधित प्रगणकों को तत्काल सुधार करने का निर्देश दिया. साथ ही भविष्य में पूरी सावधानी और जिम्मेदारी के साथ कार्य करने की हिदायत भी दी. उन्होंने कहा कि प्रत्येक आंकड़ा सरकार की योजनाओं और आम लोगों के भविष्य से जुड़ा होता है, इसलिए कार्य की शुद्धता सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए.

कोई भी परिवार या व्यक्ति जनगणना से न छूटे : उप महारजिस्ट्रार

उप महारजिस्ट्रार ने सभी पर्यवेक्षकों एवं प्रगणकों को अपने-अपने क्षेत्रों का पुनः भ्रमण कर डाटा सत्यापन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया, ताकि कोई भी मकान, परिवार अथवा व्यक्ति जनगणना कार्य से छूटने न पाए. उन्होंने कहा कि समयबद्धता, पारदर्शिता और सटीकता सुनिश्चित करना सभी संबंधित अधिकारियों एवं कर्मियों की सामूहिक जिम्मेदारी है.

इस दौरान अपर जिला जनगणना अधिकारी, प्रखंड चार्ज जनगणना अधिकारी बारूण, सहायक चार्ज जनगणना अधिकारी नगर परिषद, अपर चार्ज जनगणना अधिकारी बारूण, निदेशालय द्वारा नियुक्त नोडल पदाधिकारी, प्रगणक, पर्यवेक्षक सहित अन्य संबंधित अधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे.

Also Read : मांझा में दहेज हत्या कांड में बड़ी कार्रवाई, नामजद आरोपी मिथलेश यादव गिरफ्तार

Previous article गाय चराने के दौरान करंट की चपेट में आया युवक, इलाज के दौरान मौत
Next article YRKKH: मायरा के स्टॉकर का सच जानकर हिल जाएगी अभीरा, सामने आएगा चौंकाने वाला नाम
Avatar Of Vivek Pandey
विवेक रंजन पाण्डेय पिछले 7 वर्षों से टीवी और डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत नेटवर्क 10 नेशनल न्यूज चैनल से की, जहां समाचार लेखन, फील्ड रिपोर्टिंग, ग्राउंड रिपोर्टिंग और समसामयिक घटनाओं के विश्लेषण का व्यापक अनुभव प्राप्त किया. जमीनी स्तर पर की गई उनकी रिपोर्टिंग ने उन्हें जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को गहराई से समझने का अवसर दिया. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम में कार्यरत हैं. यहां वे बिहार की राजनीति, प्रशासन, शिक्षा, अपराध, चुनाव और जनहित से जुड़े विषयों पर तथ्यपरक, विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं. देश और बिहार की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके साथ ही राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों पर भी उनकी पैनी नजर रहती है. जटिल विषयों को सरल, सटीक और सहज भाषा में प्रस्तुत करना उनकी कार्यशैली की प्रमुख विशेषता है. डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स, SEO, डेटा आधारित पत्रकारिता और आधुनिक स्टोरीटेलिंग तकनीकों के साथ काम करना उन्हें पसंद है. वे हमेशा ऐसे कंटेंट तैयार करने का प्रयास करते हैं, जो पाठकों के लिए उपयोगी, विश्वसनीय और तथ्य आधारित हो. पत्रकारिता में उनका उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि समाज से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों को जिम्मेदारी और निष्पक्षता के साथ सामने लाना, पाठकों तक तेज, सटीक और भरोसेमंद जानकारी पहुंचाना तथा जनहित की आवाज को मजबूती से उठाना है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel