[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार औरंगाबाद Aurangabad News: हीट वेव से बचाव को लेकर दाउदनगर अनुमंडल अस्पताल अलर्ट

Aurangabad News: हीट वेव से बचाव को लेकर दाउदनगर अनुमंडल अस्पताल अलर्ट

0
Aurangabad News: हीट वेव से बचाव को लेकर दाउदनगर अनुमंडल अस्पताल अलर्ट

Aurangabad News: (ओम प्रकाश) औरंगाबाद जिले दाउदनगर में लगातार पड़ रही भीषण गर्मी और तेज धूप ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है. दोपहर होते ही सड़कें सूनी नजर आने लगी हैं और लोग जरूरी काम होने पर ही घरों से बाहर निकल रहे हैं. बढ़ते तापमान और हीट वेव के खतरे को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग भी पूरी तरह सतर्क हो गया है.

अस्पताल में विशेष हीट वेव वार्ड की व्यवस्था

अनुमंडलीय अस्पताल दाउदनगर में लू एवं हीट वेव से प्रभावित मरीजों के इलाज के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं. अस्पताल प्रशासन की ओर से एक विशेष वार्ड तैयार किया गया है, जिसमें कुल आठ बेड लगाए गए हैं.

एसी, कूलर और ऑक्सीजन की व्यवस्था

प्रभारी उपाधीक्षक डॉ. शांता कुमारी ने बताया कि हीट वेव से प्रभावित मरीजों को तत्काल उपचार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से वार्ड में सभी जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं. वार्ड में दो एसी, कूलर, ऑक्सीजन सिलेंडर, फ्लूड, आवश्यक दवाएं और ओआरएस की पर्याप्त व्यवस्था की गई है.

इसके साथ ही रोस्टर के अनुसार चिकित्सकों और जीएनएम की तैनाती भी की गई है, ताकि किसी भी आपात स्थिति से तुरंत निपटा जा सके.

अस्पताल प्रशासन लगातार रख रहा नजर

डॉ. शांता कुमारी ने बताया कि पिछले कुछ दिनों में लू से प्रभावित कुछ मरीज अस्पताल पहुंचे जरूर हैं, हालांकि सामान्य उपचार के बाद उन्हें राहत दी गई. अस्पताल प्रशासन लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है.

लोगों से सावधानी बरतने की अपील

अस्पताल प्रशासन ने लोगों से भीषण गर्मी में विशेष सावधानी बरतने की अपील की है. लोगों को अधिक से अधिक पानी पीने, शरीर में ग्लूकोज की कमी नहीं होने देने और पौष्टिक भोजन व हरी सब्जियों का सेवन करने की सलाह दी गई है.

साथ ही दोपहर के समय तेज धूप में बाहर निकलने से बचने और आवश्यक होने पर सिर ढंककर घर से बाहर निकलने की अपील की गई है. चिकित्सकों ने कहा कि सावधानी ही हीट वेव से बचाव का सबसे बेहतर उपाय है.

Also Read: Gopalganj News: थावे मंदिर पुनरुद्धार कार्य में देरी पर बड़ा एक्शन, पर्यटन निगम के इंजीनियर हटाने का आदेश

Previous article ग्वालपाड़ा में आंधी-बारिश का कहर, फसल और बिजली व्यवस्था प्रभावित
Next article Divyanka Tripathi शादी के 10 साल बाद बनी मां, दिया जुड़वां बच्चों को जन्म, जानें बेबी गर्ल है या बॉय
Avatar Of Vivek Pandey
विवेक रंजन पाण्डेय पिछले 7 वर्षों से टीवी और डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत नेटवर्क 10 नेशनल न्यूज चैनल से की, जहां समाचार लेखन, फील्ड रिपोर्टिंग, ग्राउंड रिपोर्टिंग और समसामयिक घटनाओं के विश्लेषण का व्यापक अनुभव प्राप्त किया. जमीनी स्तर पर की गई उनकी रिपोर्टिंग ने उन्हें जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को गहराई से समझने का अवसर दिया. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम में कार्यरत हैं. यहां वे बिहार की राजनीति, प्रशासन, शिक्षा, अपराध, चुनाव और जनहित से जुड़े विषयों पर तथ्यपरक, विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं. देश और बिहार की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके साथ ही राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों पर भी उनकी पैनी नजर रहती है. जटिल विषयों को सरल, सटीक और सहज भाषा में प्रस्तुत करना उनकी कार्यशैली की प्रमुख विशेषता है. डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स, SEO, डेटा आधारित पत्रकारिता और आधुनिक स्टोरीटेलिंग तकनीकों के साथ काम करना उन्हें पसंद है. वे हमेशा ऐसे कंटेंट तैयार करने का प्रयास करते हैं, जो पाठकों के लिए उपयोगी, विश्वसनीय और तथ्य आधारित हो. पत्रकारिता में उनका उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि समाज से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों को जिम्मेदारी और निष्पक्षता के साथ सामने लाना, पाठकों तक तेज, सटीक और भरोसेमंद जानकारी पहुंचाना तथा जनहित की आवाज को मजबूती से उठाना है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel