[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार औरंगाबाद अलीनगर के रागीब व फरहान ने दो शूटरों को उपलब्ध कराये थे हथियार

अलीनगर के रागीब व फरहान ने दो शूटरों को उपलब्ध कराये थे हथियार

0
अलीनगर के रागीब व फरहान ने दो शूटरों को उपलब्ध कराये थे हथियार

जुनैद हत्याकांड. दवा व्यवसायी की हत्या में शामिल शूटर सहित चार अपराधी गिरफ्तार रोहतास के शूटर शहजाद ने दोस्त के साथ दिया था घटना का अंजाम दो पिस्टल, एक कट्टा, 129 कारतूस, छह मैगजीन व नौ मोबाइल फोन बरामद प्रतिनिधि, औरंगाबाद कार्यालय. औरंगाबाद शहर के नावाडीह मोड़ के समीप दवा व्यवसायी जुनैद अहमद की हत्या के मामले की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है. इस मामले में पुलिस ने चार आरोपितों को गिरफ्तार किया है. इनके पास से दो देसी पिस्टल, एक कट्टा, 129 कारतूस, छह मैगजीन और नौ मोबाइल फोन बरामद किये गये हैं. ज्ञात हो कि 30 जनवरी को बाइक सवार अपराधियों ने गैलेक्सी मेडिकल के मालिक मो जुनैद अहमद की गोली मारकर हत्या कर दी थी. पकड़े गये अपराधियों में औरंगाबाद शहर के अलीनगर मुहल्ले निवासी मो अलीमुद्दीन के पुत्र मो दानिश आलम, मो अयूब के पुत्र मो रागीब, रोहतास जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के विशनपुरा गांव निवासी अब्दुल रजाक के पुत्र सहजाद हुसैन उर्फ मिस्टर और गया जी जिले के इमामगंज थाना क्षेत्र के कुईबार गांव निवासी हुमायूं खान के पुत्र फरहान खान शामिल हैं. हथियारों की बरामदगी और अपराधियों की गिरफ्तारी से संबंधित जानकारी ट्रैफिक डीएसपी मनोज कुमार ने साझा की. एसपी ने किया था एसआइटी का गठन प्रेसवार्ता में डीएसपी मनोज कुमार ने कहा कि 30 जनवरी को नावाडीह मोड़ के समीप दवा व्यवसायी जुनैद अहमद की गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी. सूचना पर पुलिस अधीक्षक अंबरीश राहुल द्वारा मुफ्फसिल, सिमरा, माली, रिसियप थाने के थानाध्यक्ष व सीआइ नगर व मुफ्फसिल को घटनास्थल पर भेजा गया. तत्पश्चात, पुलिस अधीक्षक ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया. एफएसएल की टीम की ओर से रात्रि में ही घटनास्थल से साक्ष्य संकलन की कार्रवाई की गयी थी. इस घटना में मृतक के परिजनों के बयान के आधार पर नगर थाना में कांड संख्या-90/26 के रूप में प्राथमिकी दर्ज की गयी थी. पुलिस अधीक्षक की ओर से सदर एसडीपीओ वन के नेतृत्व में एक एसआइटी का गठन कर कांड के खुलासे की जिम्मेदारी सौंपी गयी थी. ओवरब्रिज से पकड़े गये तीन अपराधी, फिर खुला मामला डीएसपी मनोज कुमार ने बताया कि गठित एसआइटी ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सीसीटीवी फुटेज का अवलोकन, आसूचना संकलन, ह्मयूमन इंटेलीजेंस एवं तकनीकी विश्लेषण के आधार पर कांड में संलिप्त तीन आरोपितों मो दानिश आलम, मो रागीब एवं फरहान खान को नगर थानांतर्गत ओवरब्रिज के समीप से गिरफ्तार किया गया. रागीब और फरहान ने शूटर को उपलब्ध कराये हथियार आरोपित दानिश आलम ने अपने स्वीकारोक्ति बयान में बताया कि मो जुनैद की हत्या भाड़े के शूटर शहजाद हुसैन उर्फ मिस्टरववं मिस्टर के दोस्त से कराने में मो रागीब और फरहान खान की महत्वपूर्ण भूमिका है. दवा व्यवसायी मो जुनैद की हत्या जिस हथियार से हुई है, वह अलीनगर मुहल्ले स्थित मेरे घर में रखा हुआ है. एसआइटी ने दानिश आलम के घर में छापेमारी कर दो देसी पिस्टल, एक कट्टा, 129 पीस जिंदा कारतूस एवं छह मैगजीन को बरामद किया है. पुनः दानिश आलम ने बताया कि मेडिकल मालिक मो जुनैद की हत्या करने वाला शूटर शहजाद हुसैन उर्फ मिस्टर दाउदनगर में है. वह गाड़ी पकड़कर कहीं भागने वाला है. सूचना के बाद एसआइटी ने दाउदनगर थाना क्षेत्र के तरारी पुल के समीप छापेमारी कर शहजाद हुसैन उर्फ मिस्टर को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार मो रागीब और फरहान खान की ओर से जुनैद की हत्या करने के लिए शूटर शहजाद हुसैन उर्फ मिस्टर एवं अन्य एक अपराधकर्मी को बाइक, हथियार एवं गोली उपलब्ध करायी गयी थी. डीएसपी मनोज ने बताया कि अन्य अपराधियों की पहचान कर ली गयी है. जल्द ही वे पुलिस के शिकंजे में होंगे. घटना के बाद पकड़ा गया था एक आरोपित 30 जनवरी को जुनैद की हत्या के बाद शहरी इलाके में अफरा-तफरी की स्थिति रही. दो पक्षों के बीच तनाव का माहौल हो गया था. यहां तक कि पथराव की घटना हुई थी. हालांकि, पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर 31 जनवरी को कांड में संलिप्त एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था. इधर, दवा व्यवसायी की हत्या में गिरफ्तार चारों आरोपितों ने अपना-अपना अपराध स्वीकार कर लिया है. वैसे अब तक पांच गिरफ्तारी हुई है. प्रेसवार्ता में इंस्पेक्टर फहीम आजाद व नगर थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार आदि मौजूद रहे.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel