[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार औरंगाबाद औरंगाबाद में फौजी के घर लाखों की चोरी, पुलिस खंगाल रही CCTV फुटेज; चोरों की तलाश तेज

औरंगाबाद में फौजी के घर लाखों की चोरी, पुलिस खंगाल रही CCTV फुटेज; चोरों की तलाश तेज

0
औरंगाबाद में फौजी के घर लाखों की चोरी, पुलिस खंगाल रही CCTV फुटेज; चोरों की तलाश तेज

औरंगाबाद के दाउदनगर से ओम प्रकाश
Army Jawan House Theft: औरंगाबाद जिले के दाउदनगर शहर में बंद घरों को निशाना बनाकर चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं. ताजा मामला नहर रोड स्थित ब्रजधाम कॉलोनी का है, जहां अज्ञात चोरों ने एक आर्मी जवान के बंद घर में घुसकर करीब चार से पांच लाख रुपये मूल्य के जेवरात चोरी कर लिए. घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है और लोगों में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है.

गांव से लौटने पर चोरी का हुआ खुलासा

जानकारी के अनुसार, सेना में कार्यरत रणविजय सिंह वर्तमान में जम्मू में तैनात हैं. उनका आवास दाउदनगर के ब्रजधाम कॉलोनी में है, जहां उनकी पत्नी और बच्चे रहते हैं. बताया जाता है कि रणविजय सिंह की पत्नी शुक्रवार को घर बंद कर गांव चली गई थीं. मंगलवार की देर शाम जब वह वापस लौटीं तो घर का सामान बिखरा पड़ा था और गोदरेज का ताला टूटा हुआ मिला.

अलमारी से लाखों के जेवरात गायब

घर की जांच करने पर पता चला कि चोर अलमारी में रखे करीब चार से पांच लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के जेवरात चोरी कर ले गए. घटना की सूचना मिलते ही दाउदनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची.

Image 1267
औरंगाबाद में फौजी के घर लाखों की चोरी, पुलिस खंगाल रही cctv फुटेज; चोरों की तलाश तेज 3

पुलिस ने शुरू की जांच

थानाध्यक्ष विकास कुमार, सब इंस्पेक्टर नेहा कुमारी और शबनम खातून पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और बारीकी से जांच की. पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की तथा इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है. अधिकारियों का मानना है कि फुटेज से चोरों की पहचान और उनके आने-जाने के रास्ते का पता चल सकता है.

लोगों में बढ़ी दहशत

स्थानीय लोगों का कहना है कि हाल के दिनों में बंद घरों में चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ी हैं, जिससे लोगों में भय का माहौल है. पुलिस ने जल्द ही मामले का खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार करने का भरोसा दिलाया है. फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है.

इसे भी पढ़ें: बिहार सिपाही भर्ती परीक्षा आज: हाजीपुर के 12 सेंटरों पर कड़े इंतजाम, जानें रिपोर्टिंग टाइम और जरूरी नियम

Previous article सदर अस्पताल ओपीडी रोस्टर जारी, जानिए किस विभाग में कौन डॉक्टर देंगे सेवा
Next article NH-31 पर भीषण सड़क हादसा: खड़ी गाड़ी में अनियंत्रित स्कॉर्पियो ने मारी जोरदार टक्कर, 4 लोग गंभीर रूप से घायल
Avatar Of Vivek Pandey
विवेक रंजन पाण्डेय पिछले 7 वर्षों से टीवी और डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत नेटवर्क 10 नेशनल न्यूज चैनल से की, जहां समाचार लेखन, फील्ड रिपोर्टिंग, ग्राउंड रिपोर्टिंग और समसामयिक घटनाओं के विश्लेषण का व्यापक अनुभव प्राप्त किया. जमीनी स्तर पर की गई उनकी रिपोर्टिंग ने उन्हें जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को गहराई से समझने का अवसर दिया. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम में कार्यरत हैं. यहां वे बिहार की राजनीति, प्रशासन, शिक्षा, अपराध, चुनाव और जनहित से जुड़े विषयों पर तथ्यपरक, विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं. देश और बिहार की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके साथ ही राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों पर भी उनकी पैनी नजर रहती है. जटिल विषयों को सरल, सटीक और सहज भाषा में प्रस्तुत करना उनकी कार्यशैली की प्रमुख विशेषता है. डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स, SEO, डेटा आधारित पत्रकारिता और आधुनिक स्टोरीटेलिंग तकनीकों के साथ काम करना उन्हें पसंद है. वे हमेशा ऐसे कंटेंट तैयार करने का प्रयास करते हैं, जो पाठकों के लिए उपयोगी, विश्वसनीय और तथ्य आधारित हो. पत्रकारिता में उनका उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि समाज से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों को जिम्मेदारी और निष्पक्षता के साथ सामने लाना, पाठकों तक तेज, सटीक और भरोसेमंद जानकारी पहुंचाना तथा जनहित की आवाज को मजबूती से उठाना है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel