[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार औरंगाबाद तालाब में डूबने से युवक की मौत

तालाब में डूबने से युवक की मौत

0
तालाब में डूबने से युवक की मौत

औरंगाबाद/देव. ढिबरा थाना क्षेत्र के बरंडा रामछावनी गांव स्थित तालाब में डूबने से एक 32 वर्षीय युवक की मौत हो गयी. मृतक की पहचान बरंडा रामपुर गांव निवासी रघुनंदन भुइयां के पुत्र संतु भुइंयां के रूप में हुई है. संतु अपने घर से किसी काम को लेकर बरंडा रामछावनी गांव तरफ गया था. इसी दौरान तालाब के समीप उसका पैर फिसल गया, जिससे वह तालाब में गिर गया. तालाब में पानी अधिक होने के कारण डूबने से उसकी मौत हो गयी. काफी देर तक जब वह घर नहीं लौटा तो परिजन खोजबीन करने तालाब तरफ निकले, जहां उसका शव बराबर किया गया. इस दौरान भारी संख्या में स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गयी. इसके बाद घटना की सूचना ढिबरा थाना की पुलिस को दी. सूचना पर ढिबरा थानाध्यक्ष रितेश कुमार उपाध्याय दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जांच पड़ताल में जुट गये. परिजनों से जरूरी पूछताछ के उपरांत शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी कराई और परिजनों को सौंप दिया. घटना के बाद से परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है तो वहीं गांव में मातम पसरा हुआ है. ढिबरा थानाध्यक्ष रितेश कुमार उपाध्याय ने बताया कि तालाब में डूबने से युवक की मौत हुई है. फिलहाल शव का पोस्टमार्टम कराकर दाह संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया गया है. मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel