[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार औरंगाबाद महथान बिगहा में श्रीरुद्र महायज्ञ संपन्न, भंडारे में उमड़ी भारी भीड़

महथान बिगहा में श्रीरुद्र महायज्ञ संपन्न, भंडारे में उमड़ी भारी भीड़

0
महथान बिगहा में श्रीरुद्र महायज्ञ संपन्न, भंडारे में उमड़ी भारी भीड़

मदनपुर.

मदनपुर प्रखंड के चेई नवादा पंचायत के महथान बिगहा गांव में शिव मंदिर प्राणप्रतिष्ठा सह श्रीरुद्र महायज्ञ रविवार को श्रद्धा, भक्ति और आध्यात्मिक उल्लास के वातावरण में संपन्न हो गया. कई दिनों तक चले इस भव्य धार्मिक आयोजन ने पूरे क्षेत्र को शिवमय बना दिया. महायज्ञ के अंतिम दिन आयोजित विशाल भंडारा श्रद्धालुओं के आकर्षण का मुख्य केंद्र बना रहा, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ प्राप्त किया. सुबह से देर शाम तक गांव की गलियां, मंदिर परिसर और भंडारा स्थल श्रद्धालुओं की भारी भीड़ से गुलजार रहे.

विशेष पूजा-अर्चना के साथ हवन व पूर्णाहुति

महायज्ञ की समाप्ति वैदिक आचार्यों द्वारा विधि-विधान व मंत्रोच्चार के साथ विशेष पूजा-अर्चना, रुद्राभिषेक, हवन व पूर्णाहुति के साथ हुई. यज्ञ में जैसे ही पूर्णाहुति की प्रक्रिया आरंभ हुई, श्रद्धालुओं ने हाथ जोड़कर भगवान भोलेनाथ और शिव परिवार से सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की. वैदिक ऋचाओं, शंख ध्वनि और घंटे की अनुगूंज से पूरा वातावरण आध्यात्मिक हो उठा. उपस्थित श्रद्धालु भक्ति में पूरी तरह लीन दिखाई दिये.

विशाल भंडारे में उमड़ा जनसैलाब

महायज्ञ के समापन के बाद आयोजित विशाल भंडारे में दूर-दराज के गांवों से पहुंचे श्रद्धालुओं, साधु-संतों और ग्रामीणों ने एक साथ बैठकर प्रसाद ग्रहण किया. भंडारे में श्रद्धालुओं की इतनी भीड़ उमड़ी कि देर शाम तक प्रसाद वितरण का सिलसिला चलता रहा. आयोजन समिति की ओर से महिलाओं, बच्चों व बुजुर्गों के लिए बैठने और प्रसाद वितरण की अलग-अलग व्यवस्था की गयी थी.

धार्मिक अनुष्ठानों से मिली आध्यात्मिक चेतना

महायज्ञ के दौरान कई दिनों तक चले प्रवचन, अष्टयाम, संकीर्तन और भजनों ने पूरे क्षेत्र को भक्ति रस में सराबोर कर दिया. संध्या के समय मंदिर परिसर दीपों की रोशनी, संगीत और शंख ध्वनि से गुंजायमान रहता था. संत महात्माओं व कथा वाचकों ने अपने प्रवचनों में सनातन धर्म, भारतीय संस्कृति और सामाजिक एकता के महत्व पर प्रकाश डाला. उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन भाईचारा, सद्भाव और नैतिक मूल्यों को सुदृढ़ करने का कार्य करते हैं. ग्रामीणों के अनुसार, यह आयोजन आने वाले वर्षों तक एक ऐतिहासिक धार्मिक महोत्सव के रूप में याद किया जायेगा.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel