[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार औरंगाबाद वज्रपात से खेत में काम कर रहे किसान की मौत

वज्रपात से खेत में काम कर रहे किसान की मौत

0
वज्रपात से खेत में काम कर रहे किसान की मौत
?????????????

औरंगाबाद/नवीनगर. नवीनगर प्रखंड के बड़ेम ओपी थाना क्षेत्र के कंकेर गांव में बारिश के दौरान हुई वज्रपात की चपेट में आने से 50 वर्षीय किसान की मौत हो गयी. मृतक की पहचान उक्त गांव निवासी अनूप सिंह के रूप में हुई है. घटना गुरुवार की दोपहर की है. सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम के दौरान परिजनों ने बताया कि गुरुवार की सुबह अनूप सिंह अपने घर से आधे किलोमीटर दूर बधार तरफ खेत में काम करने गये थे. वे अपने खेत में धान की सोहनी कर रहे थे. इसी क्रम में हल्की बारिश के बीच तेज आवाज के साथ वज्रपात हुई, जिसकी चपेट में आने से घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गयी. जानकारी मिली कि घंटों मृत अवस्था में खेत में ही पड़े रहे. पास के ही रास्ते से गुजर रहे कुछ लोगों की नजर मृत अवस्था में पड़े अनूप सिंह पर पड़ी तो शोरगुल मचाया. शोरगुल की आवाज सुनकर ग्रामीण व परिजन पहुंचे और शव देख चीत्कार उठे. इसके बाद घटना की सूचना बड़ेम ओपी थाने की पुलिस को दी गयी. सूचना पर बड़ेम थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मामले की तहकीकात में जुट गयी. इसके बाद शव को कब्जे में लेकर परिजनों से जरूरी पूछताछ के उपरांत औरंगाबाद में पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया. घटना के बाद से परिवार वालों को रो-रोकर बुरा हाल है, तो वही गांव में मातम पसरा हुआ है. परिजनों ने बताया कि मृतक के दो बेटे व दो बेटियां हैं. पति की मौत के बाद पत्नी प्रमिला देवी पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा. बड़ेम ओपी थानाध्यक्ष सिमरन कुमारी ने बताया कि कंकेर गांव में वज्रपात की चपेट में आने से एक अधेड़ की मौत हुई है. फिलहाल शव का पोस्टमार्टम कराकर दाह संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया गया है. मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel