[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार अरवल अरवल में घोषी से चोरी की स्कॉर्पियो बरामद, और चोरी की गेहूं खरीद मामले में एक धराया

अरवल में घोषी से चोरी की स्कॉर्पियो बरामद, और चोरी की गेहूं खरीद मामले में एक धराया

0
अरवल में घोषी से चोरी की स्कॉर्पियो बरामद, और चोरी की गेहूं खरीद मामले में एक धराया
वाहन चोर का सांकेतिक फोटो.

Arwal News : करपी थाना पुलिस ने चोरी गयी स्कॉर्पियो वाहन को बरामद कर मामले का खुलासा करते हुए एक नामजद आरोपी को गिरफ्तार किया है. वाहन की बरामदगी जहानाबाद जिले के घोषी थाना क्षेत्र से की गयी. वहीं चोरी किए गए गेहूं की खरीद के आरोप में एक अन्य व्यक्ति को भी गिरफ्तार किया गया है.

जानकारी के अनुसार करपी थाना क्षेत्र के करवा बलराम गांव निवासी इब्रेश कुमार ने अपनी स्कॉर्पियो वाहन घर के दलान पर खड़ी कर रखी थी. वहीं उनके भाई शैलेश कुमार का करीब 10 बोरा गेहूं भी दलान पर रखा हुआ था. बीते 8 जून को इब्रेश कुमार किसी कार्य से करपी बाजार गए थे. शाम करीब चार बजे घर लौटने पर उन्होंने देखा कि दलान पर खड़ी स्कॉर्पियो गायब है. साथ ही वहां रखा 9 बोरा गेहूं भी नहीं मिला.

गेहूं चोरी की प्राथमिकी दर्ज हुई थी

घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में हड़कंप मच गया. काफी खोजबीन के बावजूद वाहन और गेहूं का कोई सुराग नहीं मिला. इसके बाद 9 जून को पीड़ित ने करपी थाना में वाहन और गेहूं चोरी की नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई.

केस दर्ज होते ही पुलिस जांच में जुटी

मामला दर्ज होते ही पुलिस ने जांच शुरू कर दी. तकनीकी और मानवीय सूचना तंत्र को सक्रिय कर चोरी गई स्कॉर्पियो की तलाश शुरू की गई. इसी दौरान पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि चोरी की गई स्कॉर्पियो घोषी थाना क्षेत्र के समीप देखी गई है.

सूचना के आधार पर करपी पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए छापेमारी की और स्कॉर्पियो को बरामद कर लिया. इस दौरान नामजद आरोपी विजेंद्र पासवान को भी गिरफ्तार कर थाना लाया गया.

चोरी की गेहूं उसरी गांव में बेचा

पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि चोरी किए गए गेहूं को उसरी गांव में बेच दिया गया है. इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उसरी से दो बोरा गेहूं बरामद किया तथा खरीददार गौरख साव को गिरफ्तार कर लिया.

पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई करते हुए शेष गेहूं की बरामदगी और अन्य संभावित आरोपितों की संलिप्तता की जांच कर रही है.

Previous article सुपौल सदर अस्पताल में आज कौन डॉक्टर रहेंगे उपलब्ध? देखें पूरी सूची
Next article झारखंड मौसम: 12 जून को कई जिलों में आंधी-तूफान के साथ बारिश की संभावना, ऑरेंज अलर्ट जारी
Avatar Of Rajeev Kumar
राजीव कुमार कंटेंट राइटर राजीव कुमार प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं. खबरों के संपादन के क्षेत्र में उनके पास तीन साल का अनुभव है. प्रभात खबर डिजिटल के पटना कार्यालय से जुड़ने से पहले वे भागलपुर में हिंदुस्तान और दैनिक भास्कर अखबार की संपादकीय टीम में काम कर चुके हैं. बिहार की राजनीतिक, सामाजिक जीवन से जुड़ी घटनाओं की अच्छी समझ रखते हैं. विशेषज्ञता राजीव कुमार खास तौर पर राजनीति की खबर,ब्रेकिंग न्यूज, रियल टाइम खबरें और मौसम की खबर समेत रिसर्च आधारित खबरें करते हैं. इसके अलावा वह हर तरह के इवेंट का पल-पल का लाइव कवरेज भी करते हैं. सोशल मीडिया एक्स हैंडल पर नजर बनाएं रखते है. खासकर राजनीति से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस रखते है. बिहार की राजनीति पर हमेशा नजर रहती है. पत्रकारिता अनुभव राजीव कुमार ने पत्रकारिता में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित संस्थान में पत्रकारिता का शुरुआती ज्ञान लिया, यहां हेडलाइन, ब्रेकिंग न्यूज, लाइव कवरेज,खबर की थीम,खबरों में तथ्य आदि के बारे में बारीकी से समझा. करीब एक साल तक हिंदुस्तान अखबार में काम करने बाद दैनिक भास्कर में काम करने का मौका मिला.दैनिक भास्कर में जिले से जुड़ी खबर, लोकल खबर समेत कई खबरों की जानकारी मिली.करीब दो साल तक दैनिक भास्कर में काम करने के बाद प्रभात खबर डिजिटल में पारी की शुरुआत की. शिक्षा/पुरस्कार मूल रूप से बिहार के पूर्वी चंपारण के बाबा सोमेश्वरनाथ नगरी रहने वाले राजीव कुमार ने महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय मोतिहारी से मास कम्युनिकेशन में पारास्नातक की डिग्री हासिल किया. दैनिक भास्कर में काम करने के दौरान बेतहर हेडिंग और एनओडी पैकेज पर दो-दो पुरस्कार प्राप्त है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel