[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार अरवल अरवल: मधुश्रवां मेले में उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसैलाब, बढ़ती भीड़ से प्रशासन सतर्क

अरवल: मधुश्रवां मेले में उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसैलाब, बढ़ती भीड़ से प्रशासन सतर्क

0
अरवल: मधुश्रवां मेले में उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसैलाब, बढ़ती भीड़ से प्रशासन सतर्क
मधुश्रवां मेले में स्नान करते श्रद्धालु.

कलेर (अरवल) से अंजनी कुमार की रिपोर्ट Arwal News : प्रखंड क्षेत्र स्थित ऐतिहासिक मधुश्रवां मेले में श्रद्धालुओं की भीड़ दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही है. मेले के समापन की तिथि नजदीक आते ही यहां जनसैलाब उमड़ पड़ा है, जिससे पूरा मेला परिसर और आसपास का क्षेत्र मेले के माहौल में तब्दील हो गया है.

करीब एक माह तक चलने वाला यह धार्मिक मेला सोमवार, 15 जून को संपन्न होगा. अंतिम चरण में पहुंचते ही श्रद्धालुओं की भीड़ रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई है. स्थानीय लोगों और दुकानदारों के अनुसार भीड़ का अनुमान 50 हजार से लेकर एक लाख तक बताया जा रहा है.

भीड़ को नियंत्रित के लिए पुलिस मुस्तैद

सुबह से लेकर देर शाम तक मधुश्रवां आने वाले प्रमुख मार्गों पर श्रद्धालुओं की आवाजाही लगातार बनी हुई है. भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस प्रशासन द्वारा मेला स्थल से काफी दूरी पर ही ऑटो और अन्य वाहनों को रोक दिया जा रहा है। इसके बावजूद श्रद्धालु पैदल चलकर मेले में पहुंच रहे हैं.

रात्रि के चौथे पहर से ही श्रद्धालुओं का आना शुरू हो जाता है, जो देर शाम तक जारी रहता है. हालांकि मनोरंजन के अधिकांश साधन सूर्यास्त से पहले ही बंद हो जाते हैं, लेकिन इसके बावजूद मेले में आने वाले लोगों की संख्या में कोई कमी नहीं देखी जा रही है.

एक लाख श्रद्धालु पहुंचने की संभावना

रविवार को मेले के समापन में केवल एक दिन शेष रहने के कारण सोमवार को अंतिम दिन भारी भीड़ उमड़ने की संभावना जताई जा रही है. अनुमान है कि अंतिम दिन करीब एक लाख श्रद्धालु मधुश्रवां पहुंच सकते हैं.

भीड़ को देखते हुए प्रशासन पूरी तरह सतर्क है. मेला परिसर, बाजार, ऑटो स्टैंड और अन्य प्रमुख स्थानों पर पुलिस बल की तैनाती की गई है. पुलिसकर्मी लगातार भीड़ और वाहनों की आवाजाही पर नजर रख रहे हैं ताकि स्थिति नियंत्रण में बनी रहे.

सोमवार को मेले का होगा समापन

मेले की भीड़ का सकारात्मक असर स्थानीय व्यापार पर भी देखने को मिल रहा है. मेहंदिया क्षेत्र में मिठाई, चाय-नाश्ता और अन्य दुकानों पर ग्राहकों की भारी भीड़ उमड़ रही है. विशेषकर जलेबी और सिंघाड़ा की बिक्री में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है. दुकानदारों का कहना है कि इस वर्ष कारोबार पहले की तुलना में काफी बेहतर रहा है और मांग को देखते हुए कई दुकानें देर रात तक खुली रखी जा रही हैं.

सोमवार को मेले के समापन के साथ ही एक माह से चल रहे इस ऐतिहासिक धार्मिक आयोजन का समापन हो जाएगा.

Also Read: असम विमान हादसे में भोजपुर का लाल शहीद, अग्निवीर दानिश आलम अब तिरंगे में लिपटकर लौटेगा घर

Previous article पीएम मोदी के नेतृत्व में देश ने विकास और जनकल्याण के नये कीर्तिमान स्थापित किये : डॉ दिलीप
Next article Dhanbad: युवती से छेड़खानी, विरोध पर मारपीट, आरोपी को पुलिस ने उठाया
Avatar Of Rajeev Kumar
राजीव कुमार कंटेंट राइटर राजीव कुमार प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं. खबरों के संपादन के क्षेत्र में उनके पास तीन साल का अनुभव है. प्रभात खबर डिजिटल के पटना कार्यालय से जुड़ने से पहले वे भागलपुर में हिंदुस्तान और दैनिक भास्कर अखबार की संपादकीय टीम में काम कर चुके हैं. बिहार की राजनीतिक, सामाजिक जीवन से जुड़ी घटनाओं की अच्छी समझ रखते हैं. विशेषज्ञता राजीव कुमार खास तौर पर राजनीति की खबर,ब्रेकिंग न्यूज, रियल टाइम खबरें और मौसम की खबर समेत रिसर्च आधारित खबरें करते हैं. इसके अलावा वह हर तरह के इवेंट का पल-पल का लाइव कवरेज भी करते हैं. सोशल मीडिया एक्स हैंडल पर नजर बनाएं रखते है. खासकर राजनीति से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस रखते है. बिहार की राजनीति पर हमेशा नजर रहती है. पत्रकारिता अनुभव राजीव कुमार ने पत्रकारिता में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित संस्थान में पत्रकारिता का शुरुआती ज्ञान लिया, यहां हेडलाइन, ब्रेकिंग न्यूज, लाइव कवरेज,खबर की थीम,खबरों में तथ्य आदि के बारे में बारीकी से समझा. करीब एक साल तक हिंदुस्तान अखबार में काम करने बाद दैनिक भास्कर में काम करने का मौका मिला.दैनिक भास्कर में जिले से जुड़ी खबर, लोकल खबर समेत कई खबरों की जानकारी मिली.करीब दो साल तक दैनिक भास्कर में काम करने के बाद प्रभात खबर डिजिटल में पारी की शुरुआत की. शिक्षा/पुरस्कार मूल रूप से बिहार के पूर्वी चंपारण के बाबा सोमेश्वरनाथ नगरी रहने वाले राजीव कुमार ने महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय मोतिहारी से मास कम्युनिकेशन में पारास्नातक की डिग्री हासिल किया. दैनिक भास्कर में काम करने के दौरान बेतहर हेडिंग और एनओडी पैकेज पर दो-दो पुरस्कार प्राप्त है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel