[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार अरवल Census 2027: अरवल में जनगणना कार्य का फील्ड निरीक्षण, निदेशक ने व्यवस्थाओं का लिया जायजा; दिए सख्त निर्देश

Census 2027: अरवल में जनगणना कार्य का फील्ड निरीक्षण, निदेशक ने व्यवस्थाओं का लिया जायजा; दिए सख्त निर्देश

0
Census 2027: अरवल में जनगणना कार्य का फील्ड निरीक्षण, निदेशक ने व्यवस्थाओं का लिया जायजा; दिए सख्त निर्देश
जनगणना 2027 कार्य का निरीक्षण

Bihar News:(निशिकांत) भारत की जनगणना 2027 के प्रथम चरण के अंतर्गत अरवल जिले में मकान सूचीकरण एवं मकान गणना का कार्य तेजी से चल रहा है. इस क्रम में विभिन्न चार्ज क्षेत्रों में प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों द्वारा किए जा रहे कार्यों का लगातार निरीक्षण एवं सत्यापन किया जा रहा है. इसी कड़ी में निदेशक, जनगणना कार्य-सह-मुख्य प्रधान जनगणना अधिकारी रंजीता ने मंगलवार को अरवल प्रखंड अंतर्गत सोनबरसा पंचायत का दौरा कर मकान सूचीकरण एवं मकान गणना कार्य का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने प्रगणकों और पर्यवेक्षकों द्वारा किए जा रहे कार्यों का भौतिक सत्यापन किया.

परिवारों से प्राप्त जानकारी का किया मिलान

निरीक्षण के दौरान निदेशक ने संबंधित परिवारों से प्राप्त विवरणियों का मिलान कर कार्य की गुणवत्ता और शुद्धता की जांच की. उन्होंने यह सुनिश्चित किया कि जनगणना से संबंधित सभी जानकारियां सही तरीके से दर्ज की जा रही हैं. इसके साथ ही मोबाइल ऐप के माध्यम से संकलित किए जा रहे डिजिटल डाटा का भी गहन सत्यापन किया गया. निदेशक ने प्रगणकों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि जनगणना कार्य को त्रुटिरहित एवं निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरा करना बेहद जरूरी है.

नगर परिषद क्षेत्र में भी हुई समीक्षा

सोनबरसा पंचायत के निरीक्षण के बाद निदेशक रंजीता ने नगर परिषद, अरवल क्षेत्र में संचालित मकान सूचीकरण एवं मकान गणना कार्य का भी जायजा लिया. उन्होंने क्षेत्रीय कर्मियों से संवाद कर कार्य की प्रगति की जानकारी प्राप्त की और जनगणना कार्य में शत-प्रतिशत शुद्धता एवं पारदर्शिता बनाए रखने पर जोर दिया. निरीक्षण के दौरान अपर समाहर्ता (राजस्व) रवि प्रसाद चौहान, जिला सांख्यिकी पदाधिकारी इंद्रजीत कुमार सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी, पर्यवेक्षक एवं प्रगणक उपस्थित रहे. अधिकारियों ने बताया कि जिले में जनगणना कार्य को निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुरूप सफलतापूर्वक पूरा करने के लिए लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है.

भारत की जनगणना 2027 का महत्व

अधिकारियों ने बताया कि भारत की जनगणना 2027 देश की सबसे महत्वपूर्ण प्रशासनिक एवं सांख्यिकीय प्रक्रियाओं में से एक है. इसके माध्यम से जनसंख्या, आवास, सामाजिक एवं आर्थिक स्थिति से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां एकत्र की जाएंगी.

विकास योजनाओं में मिलेगी सहायता

जनगणना से प्राप्त आंकड़े भविष्य की विकास योजनाओं, सरकारी नीतियों और कल्याणकारी कार्यक्रमों के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे. जिला प्रशासन द्वारा इस कार्य को पूरी पारदर्शिता, शुद्धता एवं समयबद्ध तरीके से संपन्न कराने के लिए लगातार निगरानी और निरीक्षण किया जा रहा है.

Also Read:


Previous article लखीसराय में गुरुवार को सदर अस्पताल में कौन डॉक्टर रहेंगे ड्यूटी पर? जारी हुआ पूरा OPD और इमरजेंसी रोस्टर
Next article Free Fire MAX के लेटेस्ट कोड्स रिलीज, फ्री में अनलॉक करें प्रीमियम और रेयर आइटम्स
Avatar Of Ragini Sharma
मैं रागिनी शर्मा वर्तमान में पटना स्थित प्रभात खबर डिजिटल की टीम के साथ कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं. यहां मैं बिहार के विभिन्न जिलों से जुड़ी अहम खबरों, राजनीतिक-सामाजिक मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर काम कर रही हूं. मेरा उद्देश्य हर खबर को सरल, सटीक और प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करना है, ताकि पाठक न सिर्फ जानकारी प्राप्त करें बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें और डिजिटल पत्रकारिता को और अधिक सार्थक बनाया जा सके. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही मैंने प्रिंट और डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. अपने कॉलेज के समय में हिंदुस्तान के साथ इंटर्नशिप के दौरान मुझे पहली बार वेब पोर्टल पर खबर लिखने और डिजिटल न्यूज राइटिंग का व्यावहारिक अनुभव मिला. इसी दौरान मैंने न्यूज़ लेखन, हेडलाइन स्ट्रक्चर और डिजिटल स्टोरी प्रेजेंटेशन की बुनियादी समझ विकसित की. इसके बाद वर्ष 2025 में पत्रकारिता में ग्रेजुएशन पूरा करने के साथ ही मैंने अपने प्रोफेशनल करियर की शुरुआत की. डिजिटल मीडिया में मेरी पहली भूमिका फर्स्ट बिहार झारखंड के साथ रही, जहाँ मैंने एंकरिंग और ग्राउंड रिपोर्टिंग के माध्यम से बिहार के जमीनी मुद्दों को कवर किया. इस दौरान मैंने राज्य की राजनीति, सामाजिक सरोकारों और आम जनता से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर सक्रिय रूप से रिपोर्टिंग की.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel