[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार अरवल अरवल में दिनदहाड़े हत्या, ठेकेदार को घर से बाहर बुलाकर मारी गोली

अरवल में दिनदहाड़े हत्या, ठेकेदार को घर से बाहर बुलाकर मारी गोली

0
अरवल में दिनदहाड़े हत्या, ठेकेदार को घर से बाहर बुलाकर मारी गोली
आक्रोशित ग्रामीणों को समझाते पुलिसकर्मी

Bihar Crime News: बिहार के अरवल जिले में सोमवार को दिनदहाड़े हुई एक सनसनीखेज हत्या ने पूरे इलाके को दहला दिया. करपी प्रखंड के शहर तेलपा थाना क्षेत्र अंतर्गत अंधराचक गांव में अपराधियों ने एक शख्स को घर से बाहर बुलाकर गोली मार दी. मृतक की पहचान 45 वर्षीय संजय पंडित के रूप में हुई है.

संजय पंडित मूल रूप से महावीरगंज गांव का रहने वाला था. वह फिलहाल देवकुंड में मकान बनाकर रह रहा था. अंधराचक गांव में भी उसका एक मकान था. पहले वह यहां पोल्ट्री फार्म चलाता था. हाल के दिनों में वह ग्रामीण इलाकों में भवन निर्माण ठेकेदारी का काम कर रहा था.

ऑटो और एक बाइक से पहुंचे थे अपराधी

सोमवार सुबह संजय पंडित अपने अंधराचक स्थित मकान पहुंचे थे. वहां घर की सफाई का काम चल रहा था. करीब 10 बजे एक ऑटो और एक बाइक से कुछ अपराधी मौके पर पहुंचे. बाइक सवार बदमाशों ने संजय को बाहर बुलाया. जैसे ही वह बाहर निकला, उसे नजदीक से गोली मार दी गई.

गोली लगते ही जमीन पर गिर पड़ा संजय

गोली लगते ही संजय पंडित जमीन पर गिर पड़ा. मौके पर ही उसकी मौत हो गई. घटना के बाद अपराधी फरार हो गए. दिनदहाड़े हुई इस वारदात से गांव में अफरातफरी मच गई. पूरे इलाके में दहशत का माहौल बन गया.

घटनास्थल से दो खोखा बरामद

घटना की जानकारी मिलते ही शहर तेलपा थाना की पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की. घटनास्थल से दो खाली खोखा बरामद किए गए हैं. फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया, जिसने वैज्ञानिक तरीके से सबूत जुटाए.

एसआईटी का किया गया है गठन

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक डॉ. नवजोत सिंह सिमी ने तुरंत संज्ञान लिया. उन्होंने पुलिस उपाधीक्षक को घटनास्थल पर भेजा. साथ ही इस हत्याकांड के खुलासे के लिए विशेष जांच दल यानी एसआईटी का गठन किया गया.

एसआईटी का नेतृत्व डीएसपी कृति कमल कर रही हैं. पुलिस का दावा है कि जल्द ही अपराधियों की पहचान कर ली जाएगी. इधर, दिन के उजाले में हुई हत्या से स्थानीय लोग काफी नाराज हैं. ग्रामीणों ने पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए और विरोध भी जताया. फिलहाल हत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है. पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है.

Also Read: बिहार में नौकरी की बहार, नीतीश सरकार इतने लाख लोगों को देगी रोजगार, रिटायर्ड जवानों को भी मौका

Previous article स्टेडियम बनने से युवाओं को खेलकूद की मिलेगी बेहतर सुविधा : मंत्री
Next article दवा की उपलब्धता में मुंगेर स्वास्थ्य विभाग सूबे में अव्वल
Avatar Of Abhinandan Pandey
अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel