[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार अरवल अरवल में पेंशन की राशि निकालकर लौट रहे वृद्ध की सड़क हादसे में मौत, ट्रक की चपेट में आने से गई जान

अरवल में पेंशन की राशि निकालकर लौट रहे वृद्ध की सड़क हादसे में मौत, ट्रक की चपेट में आने से गई जान

0
अरवल में पेंशन की राशि निकालकर लौट रहे वृद्ध की सड़क हादसे में मौत, ट्रक की चपेट में आने से गई जान
सांकेतिक तस्वीर

Arwal News: अरवल सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत बैदराबाद स्थित राष्ट्रीय राजमार्ग-139 पर दक्षिण बिहार ग्रामीण बैंक के समीप सड़क दुर्घटना में एक वृद्ध की मौत हो गई. मृतक की पहचान रामपुर चौरम थाना क्षेत्र के तेजपुरा गांव निवासी 75 वर्षीय रामप्रवेश पंडित के रूप में हुई है.

प्राप्त जानकारी के अनुसार रामप्रवेश पंडित सामाजिक पेंशन योजना की राशि निकालने के लिए बैंक आए थे. राशि निकालने के बाद वह अपनी पत्नी के साथ घर लौट रहे थे. इसी दौरान तेज रफ्तार से आ रही एक ट्रक ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया.

घटनास्थल पर हुई मौत

हादसा इतना भीषण था कि रामप्रवेश पंडित की मौके पर ही मौत हो गई. घटना के बाद आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई और पुलिस को सूचना दी गई.

पत्नी बाल-बाल बचीं, सदमे में परिवार

घटना के समय मृतक की 70 वर्षीय पत्नी भी उनके साथ थीं. हालांकि वह दुर्घटना में सुरक्षित बच गईं, लेकिन पति की मौत के बाद गहरे सदमे में हैं. घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

ट्रक जब्त, चालक फरार

पुलिस की तत्परता से दुर्घटना में शामिल ट्रक को जब्त कर लिया गया है. हालांकि चालक मौके से फरार होने में सफल रहा. पुलिस उसकी तलाश में जुटी है.

पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा शव

स्थानीय पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी कर शव परिजनों को सौंप दिया गया. मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है.

ALSO READ: बिहार में पुराने वाहन मालिकों की बल्ले-बल्ले, स्क्रैप कर नई गाड़ी खरीदने पर मिलेगा टैक्स में बड़ा फायदा

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel