[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार अरवल अरवल में ठनका गिरने से 35 वर्षीय महिला की मौत, खेत में कर रही थीं काम, गांव में पसरा मातम

अरवल में ठनका गिरने से 35 वर्षीय महिला की मौत, खेत में कर रही थीं काम, गांव में पसरा मातम

0
अरवल में ठनका गिरने से 35 वर्षीय महिला की मौत, खेत में कर रही थीं काम, गांव में पसरा मातम
सांकेतिक तस्वीर

अरवल से अजीत कुमार शेखर की रिपोर्ट
Arwal News : शहर तेलपा थाना क्षेत्र के बेलखारा गांव में शुक्रवार को ठनका (आकाशीय बिजली) गिरने से 35 वर्षीय मालती देवी की मौत हो गई. घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल अरवल भेज दिया.

भिंडी की रोपाई के दौरान हुआ हादसा

प्राप्त जानकारी के अनुसार मालती देवी खेत में भिंडी की रोपाई कर रही थीं. इसी दौरान अचानक मौसम खराब हो गया और तेज गर्जना के साथ ठनका गिरा. इसकी चपेट में आने से वह गंभीर रूप से घायल हो गईं.

इलाज से पहले ही तोड़ा दम

घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचे. परिजन और ग्रामीण उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाने की तैयारी कर रहे थे, लेकिन इससे पहले ही उनकी मौत हो गई. घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

प्रशासन से सहायता की मांग

घटना की सूचना मिलते ही शहर तेलपा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. ग्रामीणों ने पीड़ित परिवार को सरकारी सहायता उपलब्ध कराने की मांग की है. साथ ही लोगों से खराब मौसम के दौरान खेतों और खुले स्थानों पर काम नहीं करने की अपील की जा रही है.

इसे भी पढ़ें : पटना जंक्शन पर जाली नोट दिखाकर यात्रियों को बनाते थे शिकार, गिरोह का सरगना दिल्ली से गिरफ्तार, कई साथियों की तलाश जारी

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel