[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार अरवल कलेर में हत्या के प्रयास का आरोपी गिरफ्तार, मेहंदिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई

कलेर में हत्या के प्रयास का आरोपी गिरफ्तार, मेहंदिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई

0
कलेर में हत्या के प्रयास का आरोपी गिरफ्तार, मेहंदिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई
पुलिस गिरफ्त में आरोपी

Arwal News (अंजनी कुमार की रिपोर्ट): अरवल जिले के मेहंदिया थाना क्षेत्र में हत्या के प्रयास के एक गंभीर मामले में अरवल पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक नामजद अभियुक्त को सफलतापूर्वक गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस से मिली आधिकारिक जानकारी के अनुसार, यह पूरा मामला बीते 23 मई 2026 का है. जब एक पीड़ित महिला ने मेहंदिया थाना में लिखित आवेदन देकर आरोप लगाया था कि जमीन से गोयठा हटाने को लेकर हुए मामूली विवाद के दौरान मनीष कुमार अपने अन्य सहयोगियों के साथ वहाँ पहुंचा और भद्दी गाली-गलौज करने लगा.

बीच-बचाव करने पर किया हमला

महिला के अनुसार, जब उन्होंने इस बात का कड़ा विरोध किया तो आक्रोशित आरोपितों ने उनके साथ बेरहमी से मारपीट शुरू कर दी. महिला का शोर सुनकर जब उसके पति बीच-बचाव करने मौके पर पहुंचे, तो आरोपितों ने जान से मारने की नीयत से हरवे-हथियार से उन पर जानलेवा हमला कर दिया. इस हमले में महिला के पति गंभीर रूप से घायल हो गए थे. घटना के बाद पीड़िता के लिखित आवेदन के आधार पर मेहंदिया थाना में कांड संख्या-88/26, दिनांक 23 मई 2026 दर्ज कर पुलिस ने मामले का अनुसंधान शुरू किया.

एसपी के निर्देश पर छापेमारी

मेहंदिया थानाध्यक्ष मनोरंजन कुमार ने बताया कि पुलिस अधीक्षक के सख्त निर्देश पर जिले में वांछित एवं फरार चल रहे अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए एक विशेष छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है. इसी अभियान के तहत पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उक्त कांड में मुख्य रूप से संलिप्त एक नामजद अभियुक्त मनीष कुमार (पिता-स्वर्गीय सुरेश यादव), ग्राम-जयपुर, थाना मेहंदिया, जिला अरवल को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस की इस सफलता से इलाके के लोगों ने राहत महसूस की है.

अन्य आरोपियों की तलाश जारी

गिरफ्तार किए गए अभियुक्त से पुलिस लाइन में आवश्यक पूछताछ के बाद उसे न्यायिक प्रक्रिया के तहत अग्रेतर कानूनी कार्रवाई के लिए जेल भेजा जा रहा है. थानाध्यक्ष ने बताया कि इस वारदात में शामिल अन्य फरार आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस द्वारा लगातार सघन छापेमारी की जा रही है और जल्द ही उन्हें भी सलाखों के पीछे भेज दिया जाएगा. पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा अपराधियों पर प्रभावी कार्रवाई के लिए यह विशेष अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा.

Also Read: अभियान बेअसर: 16,254 लोगों का जीवन प्रमाणीकरण नहीं हुआ, अब पेंशन पर संकट

Previous article झारखंड आंदोलनकारियों ने सीएम आवास घेराव की बनायी रणनीति
Next article बालू माफियाओं के हौसले बुलंद, अवैध खनन रोकने पहुंची पुलिस टीम पर हमला, ट्रैक्टर छुड़ाकर फरार हुए धंधेबाज
Avatar Of Vikash Jha
विकाश झा एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और कंटेंट प्रोफेशनल हैं, जिन्हें मीडिया, डिजिटल कंटेंट और सोशल मीडिया कम्युनिकेशन के क्षेत्र में छह वर्षों से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पटना यूनिवर्सिटी से मास कम्यूनिकेशन में स्नातक और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर की शिक्षा प्राप्त की है। पत्रकारिता की शुरुआत वर्ष 2020 में भोपाल से हुई, जिसके बाद उन्होंने ETV Bharat, Bharat Express और News24 जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में विभिन्न जिम्मेदार भूमिकाओं का निर्वहन किया। News24 से आगे बढ़ते हुए उन्होंने Adglobal360 India Pvt. Ltd. के माध्यम से बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) में कंटेंट राइटर के रूप में कार्य किया। स्पोर्ट्स, हाइपरलोकल और पॉलिटिकल पत्रकारिता उनकी विशेष रुचि और विशेषज्ञता के क्षेत्र हैं। क्रिकेट के प्रति उनका गहरा लगाव है और वे क्रिकेट को सिर्फ एक खेल नहीं, बल्कि अपनी लेखनी का महत्वपूर्ण विषय मानते हैं। उन्हें यात्रा करना, नए लोगों और स्थानों को जानना तथा समाज और राजनीति से जुड़े विषयों पर लिखना पसंद है। मूल रूप से बिहार के समस्तीपुर जिले के रहने वाले विकाश डिजिटल मीडिया की तेज रफ्तार दुनिया में तथ्यों पर आधारित, प्रभावशाली और पाठक-केंद्रित कंटेंट तैयार करने के लिए जाने जाते हैं।
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel