[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार अरवल अरवल-जहानाबाद लाइफलाइन पर संकट: किंजर पुल से भारी वाहनों की एंट्री बंद

अरवल-जहानाबाद लाइफलाइन पर संकट: किंजर पुल से भारी वाहनों की एंट्री बंद

0
अरवल-जहानाबाद लाइफलाइन पर संकट: किंजर पुल से भारी वाहनों की एंट्री बंद
कंक्रीट का स्लैब पुल पर

Arwal News (निशिकांत):अरवल और जहानाबाद को जोड़ने वाला प्रमुख एनएच-33 स्थित किंजर पुल जर्जर होने के कारण खतरे के निशान पर है. सुरक्षा को देखते हुए जिला प्रशासन ने पुल पर भारी और व्यावसायिक वाहनों के परिचालन पर पूरी तरह रोक लगा दी है. अब इस मार्ग पर केवल छोटी गाड़ियां ही आवाजाही कर सकेंगी, जिससे आम लोगों और व्यापारियों की मुश्किलें काफी बढ़ गई हैं.

‘कभी भी गिर सकता है पुल’

जिला पदाधिकारी अमृषा बैंस ने बताया कि तकनीकी जांच में पुल की स्थिति बेहद चिंताजनक पाई गई है. उन्होंने कहा पुल की जांच कराई गई थी, जिसमें इसे बहुत कमजोर पाया गया है. यदि इस पर भारी व्यावसायिक वाहन चलते रहे, तो पुल कभी भी गिर सकता है. जनहानि को रोकने के लिए तत्काल प्रभाव से बड़ी गाड़ियों पर रोक लगाई गई है.

डीएम ने आगे बताया कि पुल की मरम्मत का कार्य शुरू किया जा रहा है, जिसे पूरा होने में 30 से 45 दिन का समय लग सकता है. इसके बाद ही स्थिति की समीक्षा कर परिचालन बहाल किया जाएगा.

महंगाई की मार,अतिरिक्त भाड़े का बोझ

पुल बंद होने का सबसे बुरा असर माल के आवाजाही पर पड़ा है. जहानाबाद और गया से आने वाला माल अब लंबे रूट से घूमकर अरवल पहुँचेगा. जिससे व्यापार पर खासा असर पड़ने की संभावना है. इमामगंज, करपी और तेलपा के व्यापारियों का सामान अब देरी से पहुँचेगा. वहीं खाद और निर्माण सामग्री के दाम बढ़ने की भी संभावना है, जैसा कि खाद का रेक जहानाबाद में लगता है, तो अब वहां से खाद लाने में अधिक खर्च होगा. साथ ही गिट्टी, बालू, छड़ और सीमेंट के दामों में भी बढ़ोतरी की आशंका है क्योंकि दुकानदारों को अतिरिक्त भाड़ा देना पड़ रहा है.

ऑटो चालकों की ‘चांदी’, आम जनता परेशान

बस और ट्रक जैसी बड़ी गाड़ियां बंद होने का फायदा छोटे वाहन चालक उठा रहे हैं.जहानाबाद जाने के लिए लोग अब पूरी तरह ऑटो पर निर्भर हैं. आरोप है कि ऑटो चालक मजबूरी का फायदा उठाकर यात्रियों से मनमाना किराया वसूल रहे हैं.

किंजर पुल दोनों जिलों की लाइफलाइन है. स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि पुल गिर गया, तो स्थिति और भी भयावह हो जाएगी और वैकल्पिक व्यवस्था बनाने में वर्षों लग सकते हैं.

बैरियर तोड़ने वाले डंपरों पर प्रशासन का ‘कंक्रीट प्रहार’

किंजर पुनपुन नदी के इस जर्जर पुल पर बड़े वाहनों को रोकने के लिए एनएच-33 और किंजर थाना पुलिस ने संयुक्त रूप से मोर्चा संभाल लिया है. अब तक दर्जनों बार लोहे के बैरियर लगाए गए थे, जिन्हें बेलगाम डंपर चालक हर बार तोड़ देते थे।. इस ‘तू डाल-डाल, मैं पात-पात’ की लुकाछिपी को खत्म करने के लिए एनएच-33 के आला अधिकारियों ने अब कंक्रीट के भारी-भरकम स्लैब का सहारा लिया है.

हाइड्रा मशीन के जरिए पुल के दोनों छोर पर कंक्रीट के बड़े-बड़े स्लैब रख दिए गए हैं, जिससे ट्रक, बस, टैंकलोरी और डंपर जैसे भारी वाहनों का प्रवेश पूरी तरह नामुमकिन हो गया है. हालांकि, प्रशासन ने मानवीय पहलू का ध्यान रखते हुए एंबुलेंस के निकलने के लिए पर्याप्त जगह छोड़ी है, ताकि मरीजों को कोई असुविधा न हो.

Also Read:बक्सर पुलिस का विशेष अभियान, दहेज हत्या और शराब मामले में 14 गिरफ्तार

Previous article घर में लगी आग, हजारों की संपत्ति जलकर राख
Next article दरभंगा एयरपोर्ट को मिला हाई सिक्योरिटी कवच, सीएम सम्राट की मौजूदगी में CISF ने संभाली जिम्मेदारी
Avatar Of Aditya Kumar Ravi
बिहार के रहने वाले आदित्य कुमार रवि को पढ़ने-लिखने का बेहद शौक है। वे साहित्य, ग़ज़ल और कविता से गहरा लगाव रखते हैं। किताबों के साथ-साथ वे खेल के भी शौकीन हैं और क्रिकेट में काफी दिलचस्पी रखते हैं। फुर्सत के समय में उन्हें फ़िल्में देखना पसंद है। राजनीति को वे बहुत करीब से देखते और समझते हैं, इसलिए वे खुद को राजनीति का एक समर्पित छात्र मानते हैं। पत्रकारिता आदित्य का जुनून है और वे ज़मीन से जुड़ी खबरों को सामने लाने के लिए ग्राउंड रिपोर्टिंग करना पसंद करते हैं। उन्हें खास तौर पर गहराई से की जाने वाली खोजी खबरों और आंकड़ों पर आधारित डेटा स्टोरीज पर काम करना अच्छा लगता है। इसके अलावा, उन्हें न्यूज़ एंकरिंग और न्यूज़ प्रोडक्शन का भी व्यावहारिक ज्ञान है। आदित्य के पास 'दैनिक भास्कर' के साथ काम करने का अनुभव है। फिलहाल, वे 'प्रभात खबर' में कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रहे हैं, जहाँ फील्ड से आने वाली खबरों को संवारने और उन्हें वेबसाइट पर पाठकों तक पहुँचाने की जिम्मेदारी वे बखूबी निभाते हैं।
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel