[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार अरवल अरवल में 100 करोड़ की नहर सड़क परियोजना का शिलान्यास, जाम से मिलेगी राहत

अरवल में 100 करोड़ की नहर सड़क परियोजना का शिलान्यास, जाम से मिलेगी राहत

0
अरवल में 100 करोड़ की नहर सड़क परियोजना का शिलान्यास, जाम से मिलेगी राहत
नहर वाली सड़क के शिलान्यास समारोह को सम्बोधित करते उप मुख्यमंत्री

Arwal News: (निशिकांत) उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी ने शनिवार को रिमोट के माध्यम से नहर के बायीं ओर बनने वाली सड़क परियोजना का शिलान्यास किया. बैदराबाद पिपरा बंगला से कोरियम तक बनने वाली इस सड़क पर करीब 100 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे. सड़क निर्माण पूरा होने के बाद अरवल शहर के लोगों को जाम की समस्या से काफी हद तक राहत मिलने की उम्मीद है.

12 मीटर चौड़ी सड़क बनेगी मिनी बाईपास

यह सड़क करीब 10.9 किलोमीटर लंबी और 12 मीटर चौड़ी होगी. सड़क बनने के बाद यह मिनी बाईपास के रूप में काम करेगी, जिससे राष्ट्रीय राजमार्ग-139 पर वाहनों का दबाव कम होगा और शहर में लगने वाले जाम से लोगों को राहत मिलेगी.

नीतीश सरकार की पुरानी योजना को मिल रहा अमलीजामा

उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी ने कहा कि यह परियोजना पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कार्यकाल में लाई गई थी, जिसे वर्तमान सरकार अब धरातल पर उतार रही है. उन्होंने कहा कि सरकार अरवल के लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए प्रतिबद्ध है.

उन्होंने सहयोग शिविर का जिक्र करते हुए कहा कि लोगों की समस्याओं का ऑनलाइन आवेदन के माध्यम से समाधान किया जा रहा है. शिविर में आने वाले आवेदनों का 30 दिनों के भीतर निष्पादन करने का निर्देश दिया गया है, बशर्ते मामला न्यायालय में लंबित न हो.

विकास की दिशा में बड़ा कदम

पूर्व सांसद और जदयू नेता अरुण कुमार ने कहा कि सरकार विकास के लिए पूरी तरह तत्पर है. उन्होंने कहा कि यह सड़क लंबे समय से क्षेत्र की मांग थी, जो अब पूरी हो रही है। आने वाले एक-दो वर्षों में अरवल का चहुंमुखी विकास देखने को मिलेगा.

वहीं विधायक मनोज कुमार ने कहा कि एनडीए सरकार में अरवल का तेजी से विकास होगा. उन्होंने बताया कि सड़क निर्माण डेढ़ साल में पूरा हो जाएगा. साथ ही एनएच-139 पर बाईपास निर्माण की योजना भी अंतिम चरण में है.

जाम और दुर्घटनाओं से मिलेगी राहत

गौरतलब है कि राष्ट्रीय राजमार्ग-139 पर वाहनों का दबाव अधिक होने के कारण अरवल शहर में अक्सर जाम की स्थिति बनी रहती है. सड़क दो लेन की होने के कारण दुर्घटनाएं भी अधिक होती हैं. नई सड़क बनने से प्रसादी इंग्लिश, अरवल शहर और बैदराबाद इलाके में ट्रैफिक का दबाव कम होगा.

कार्यक्रम में कई अधिकारी और नेता रहे मौजूद

इस अवसर पर डीएम अमृषा बैंस, एसपी नवजोत सिमी, भाजपा जिलाध्यक्ष धरनेन्द्र तिवारी, जदयू जिलाध्यक्ष कौशल कुमार, रालोमो जिलाध्यक्ष रविंद्र कुमार, लोजपा जिलाध्यक्ष सत्येंद्र रंजन सहित एनडीए के कई नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे. जल संसाधन विभाग के कार्यपालक अभियंता कुमार अभिषेक, अवर अभियंता अजय कुमार और कनीय अभियंता रवि कुमार भी कार्यक्रम में उपस्थित थे.

ALSO READ: बिहार बोर्ड आज जारी करेगा इंटरमीडिएट कंपार्टमेंटल और विशेष परीक्षा का रिजल्ट, छात्र यहां देख सकेंगे अपना परिणाम

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel