[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार अरवल अरवल में बारात जा रहे युवक की दर्दनाक मौत, बाइक पेड़ से टकराई, गांव में मातम

अरवल में बारात जा रहे युवक की दर्दनाक मौत, बाइक पेड़ से टकराई, गांव में मातम

0
अरवल में बारात जा रहे युवक की दर्दनाक मौत, बाइक पेड़ से टकराई, गांव में मातम
प्रीतम कुमार उर्फ लादेन

Arwal News: (सुजीत कुमार) अरवल के कुर्था थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे में बारात में शामिल होने जा रहे एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई. हादसा मानिकपुर बिथरा गांव मोड़ के पास हुआ, जहां बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई. घटना के बाद पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई.

बारात में शामिल होने जा रहा था युवक

मिली जानकारी के अनुसार नदौरा गांव निवासी 25 वर्षीय प्रीतम कुमार उर्फ लादेन अपने दोस्तों के साथ बाइक से बारात में शामिल होने जा रहे थे. इसी दौरान मानिकपुर बिथरा गांव मोड़ के पास उनकी बाइक अचानक अनियंत्रित हो गई.

पेड़ से जोरदार टक्कर, मौके पर मौत

अनियंत्रित बाइक सड़क किनारे लगे पेड़ से जा टकराई. टक्कर इतनी तेज थी कि प्रीतम कुमार की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई.

अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टरों ने किया मृत घोषित

घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय ग्रामीण मौके पर पहुंचे और घायल युवक को कुर्था सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया. जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया.

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अरवल सदर अस्पताल भेज दिया. मामले की आगे की जांच की जा रही है.

गांव में छाया मातम, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

युवक की मौत की खबर मिलते ही नदौरा गांव में मातम छा गया. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है.

पुलिस ने दी जानकारी

मानिकपुर थानाध्यक्ष स्मिता उपाध्याय ने बताया कि बाइक सवार युवक की सड़क हादसे में मौत हुई है. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है.

ALSO READ: अरवल में खरीफ फसल के लिए किसानों को अनुदानित दर पर मिलेगा बीज, ऑनलाइन आवेदन शुरू

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel