[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार अरवल अरवल में नल-जल अनुरक्षकों की बैठक, लंबित मानदेय भुगतान नहीं होने पर भूख हड़ताल की चेतावनी

अरवल में नल-जल अनुरक्षकों की बैठक, लंबित मानदेय भुगतान नहीं होने पर भूख हड़ताल की चेतावनी

0
अरवल में नल-जल अनुरक्षकों की बैठक, लंबित मानदेय भुगतान नहीं होने पर भूख हड़ताल की चेतावनी
अरवल में नल-जल अनुरक्षकों की बैठक

अरवल के कलेर से अंजनी कुमार की रिपोर्ट
Arwal News: अरवल जिले के कलेर प्रखंड अंतर्गत बलिदाद में नल-जल योजना के अनुरक्षकों के लंबित मानदेय भुगतान की मांग को लेकर शनिवार को बलिदाद स्थित एक निजी भवन में जिला अनुरक्षक संघ के तत्वावधान में बैठक आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष इंदल सिंह ने की, जबकि मंच का सफल संचालन कलेर प्रखंड अध्यक्ष बबलू शर्मा ने किया. इस बैठक में अरवल जिले के सभी प्रखंडों की विभिन्न पंचायतों में कार्यरत नल-जल योजना के अनुरक्षक एवं अपनी जमीन देने वाले भूमि दाताओं ने भारी संख्या में भाग लिया.

चार वर्षों का मानदेय लंबित

बैठक के दौरान जिला अध्यक्ष इंदल सिंह ने विभागीय अधिकारियों और पंचायतों पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि पिछले चार वर्षों से अनुरक्षकों का न्यायसंगत मानदेय लंबित है. उन्होंने बताया कि बिहार पंचायती राज विभाग के स्पष्ट निर्देशानुसार वर्ष 2020 से प्रत्येक नल-जल अनुरक्षक को संबंधित ग्राम पंचायत द्वारा प्रतिमाह 2,000 रुपये मानदेय दिए जाने का प्रावधान है. इसके विपरीत जिले की अधिकांश पंचायतों में मात्र छह से बारह माह का ही आंशिक भुगतान किया गया है और शेष राशि के लिए अनुरक्षक लगातार पंचायत सचिवों के चक्कर लगाने को मजबूर हैं.

सरकारी आदेशों की खुली अनदेखी

अनुरक्षकों ने बताया कि हाल ही में विभाग द्वारा एक नया पत्र जारी कर लंबित मानदेय का भुगतान डीबीटी (DBT) के माध्यम से सीधे अनुरक्षकों के व्यक्तिगत बैंक खाते में करने का सख्त निर्देश दिया गया था. इसके साथ ही सभी पंचायत सचिवों को शीघ्र भुगतान सुनिश्चित करने को कहा गया था. इसके बावजूद एक माह से अधिक का समय बीत जाने के बाद भी जिले के किसी भी प्रखंड या पंचायत में लंबित मानदेय का भुगतान धरातल पर नहीं किया गया है. इस सरकारी आदेश की अनदेखी से अनुरक्षकों में भारी आक्रोश है.

पटना में भूख हड़ताल करेंगे

लगातार मिल रहे आश्वासन से तंग आकर बैठक में सर्वसम्मति से यह बड़ा निर्णय लिया गया कि प्रदेश अनुरक्षक संघ के आह्वान पर पटना के गर्दनीबाग में 15 जुलाई से शुरू होने वाले अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल में अरवल जिले से जिला अध्यक्ष इंदल सिंह के नेतृत्व में बड़ी संख्या में अनुरक्षक भाग लेंगे. उन्होंने सरकार से अविलंब सभी लंबित मानदेय का सम्मानपूर्वक भुगतान कराने की पुरजोर मांग की और चेतावनी दी कि मांगें पूरी नहीं होने पर इस आंदोलन को और उग्र किया जाएगा.

बैठक में कई सदस्य उपस्थित

इस महत्वपूर्ण बैठक में मुख्य रूप से जिला संरक्षक संजय कुमार सिंह, जिला कोषाध्यक्ष रेहान अहमद, श्री भगवान शर्मा, मनोज कुमार, अरविंद कुमार, नीरज सिंह, संजू देवी तथा संजय कुमार सहित जिले के विभिन्न गांवों से आए बड़ी संख्या में अनुरक्षक और ग्रामीण उपस्थित रहे. सभी सदस्यों ने एक सुर में जिला प्रशासन से इस मामले में हस्तक्षेप कर न्याय दिलाने की गुहार लगाई है.

Also Read: अरवल में रेड लाइट एरिया पर पुलिस का शिकंजा, महिला पुलिस के साथ चला सर्च अभियान

Previous article शेखपुरा में बोले ASP डॉ. राकेश कुमार, मौलिक अधिकारों के साथ कर्तव्यों का पालन जरूरी, तभी मजबूत होगा लोकतंत्र
Next article सौराठ सभा को फिर से बसाने के लिए जुटे मैथिल ब्राह्मण, धरोहर बचाने का लिया संकल्प
Avatar Of Vikash Jha
विकाश झा एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और कंटेंट प्रोफेशनल हैं, जिन्हें मीडिया, डिजिटल कंटेंट और सोशल मीडिया कम्युनिकेशन के क्षेत्र में छह वर्षों से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पटना यूनिवर्सिटी से मास कम्यूनिकेशन में स्नातक और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर की शिक्षा प्राप्त की है। पत्रकारिता की शुरुआत वर्ष 2020 में भोपाल से हुई, जिसके बाद उन्होंने ETV Bharat, Bharat Express और News24 जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में विभिन्न जिम्मेदार भूमिकाओं का निर्वहन किया। News24 से आगे बढ़ते हुए उन्होंने Adglobal360 India Pvt. Ltd. के माध्यम से बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) में कंटेंट राइटर के रूप में कार्य किया। स्पोर्ट्स, हाइपरलोकल और पॉलिटिकल पत्रकारिता उनकी विशेष रुचि और विशेषज्ञता के क्षेत्र हैं। क्रिकेट के प्रति उनका गहरा लगाव है और वे क्रिकेट को सिर्फ एक खेल नहीं, बल्कि अपनी लेखनी का महत्वपूर्ण विषय मानते हैं। उन्हें यात्रा करना, नए लोगों और स्थानों को जानना तथा समाज और राजनीति से जुड़े विषयों पर लिखना पसंद है। मूल रूप से बिहार के समस्तीपुर जिले के रहने वाले विकाश डिजिटल मीडिया की तेज रफ्तार दुनिया में तथ्यों पर आधारित, प्रभावशाली और पाठक-केंद्रित कंटेंट तैयार करने के लिए जाने जाते हैं।
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel