[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार अरवल अरवल में सोन नदी में नहाने गए थे चार दोस्त, तीन लौटे घर…एक की हुई डूबने से मौत

अरवल में सोन नदी में नहाने गए थे चार दोस्त, तीन लौटे घर…एक की हुई डूबने से मौत

0
अरवल में सोन नदी में नहाने गए थे चार दोस्त, तीन लौटे घर…एक की हुई डूबने से मौत
धटनास्थल की तस्वीर

अरवल से निशिकांत की रिपोर्ट
Arwal News:
प्राप्त जानकारी के अनुसार अरवल के खानगाह मोहल्ले निवासी रिशु कुमार अपने तीन दोस्तों प्रिंस, मौसम महर्षि और आकाश कुमार के साथ सोन नदी में स्नान करने गया था. स्नान के दौरान बालू खनन के कारण नदी में बने गहरे गड्ढे में उनका पैर फिसल गया और चारों युवक डूबने लगे.

मछुआरों ने तीन युवकों को बचाया, रिशु हो गया लापता

घटना को देख आसपास मौजूद मछुआरे तुरंत मदद के लिए पहुंचे. उन्होंने काफी प्रयास कर तीन युवकों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया, लेकिन रिशु कुमार नदी की तेज धारा और गहराई में लापता हो गया. इसके बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई.

घंटों चले रेस्क्यू के बाद मिला शव

स्थानीय लोगों ने तत्काल सदर थाना पुलिस को सूचना दी. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और एसडीआरएफ टीम को बुलाया गया. घंटों तक चले सर्च ऑपरेशन के बाद एसडीआरएफ की टीम ने नदी से रिशु कुमार का शव बरामद किया.

पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा गया शव

मृतक की पहचान खानगाह मोहल्ला निवासी विनोद पासवान के 19 वर्षीय पुत्र रिशु कुमार के रूप में हुई. शव को कब्जे में लेकर पुलिस सदर अस्पताल पहुंची, जहां पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया.

एक घर का चिराग बुझा, मोहल्ले में पसरा मातम

स्थानीय लोगों ने बताया कि रिशु अपने दोस्तों के साथ सामान्य रूप से स्नान करने गया था, लेकिन किसी ने नहीं सोचा था कि यह उसकी जिंदगी का आखिरी दिन साबित होगा. युवक की असमय मौत से परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। पूरे मोहल्ले में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है और हर आंख नम है.

ALSO READ: गंगा नदी में डूबने से तीन मासूम की मौत, पटना में नहाने के दौरान हुआ हादसा

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel