[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार अरवल अरवल में हाईकोर्ट के आदेश के बाद बुलडोजर एक्शन, सड़क से हटाया गया अतिक्रमण

अरवल में हाईकोर्ट के आदेश के बाद बुलडोजर एक्शन, सड़क से हटाया गया अतिक्रमण

0
अरवल में हाईकोर्ट के आदेश के बाद बुलडोजर एक्शन, सड़क से हटाया गया अतिक्रमण
अतिक्रमण हटाने पहुंचे अधिकारी

अरवल से अंजनी कुमार का रिपोर्ट
Arwal Anti-Encroachment:
अरवल जिले के कलेर प्रखंड स्थित बलिदाद बाजार में गुरुवार को प्रशासन ने हाईकोर्ट के आदेश और अंचल कार्यालय के निर्देश के तहत सड़क की सरकारी भूमि पर किए गए अतिक्रमण को बुलडोजर चलाकर हटाया. करीब तीन घंटे तक चले अभियान के दौरान सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए और कार्रवाई शांतिपूर्ण ढंग से पूरी हुई.

High Court Order: हाईकोर्ट के आदेश पर चला अतिक्रमण हटाओ अभियान

मेहंदिया थाना क्षेत्र के बलिदाद बाजार स्थित परासी रोड पर सड़क की सरकारी भूमि पर किए गए अतिक्रमण को प्रशासन ने बुलडोजर चलाकर हटाया. यह कार्रवाई उच्च न्यायालय के आदेश और कलेर अंचल कार्यालय द्वारा जारी निर्देश के अनुपालन में की गई.

नोटिस के बाद भी खाली नहीं हुई सरकारी जमीन

प्रशासन के अनुसार, अंचल कार्यालय की ओर से अतिक्रमणकारियों को पहले ही नोटिस जारी कर सरकारी भूमि खाली करने का निर्देश दिया गया था. निर्धारित समय सीमा समाप्त होने के बाद भी कब्जा नहीं हटाए जाने पर प्रशासन ने जेसीबी मशीन के जरिए कार्रवाई की.

Arwal Anti-Encroachment: तीन घंटे तक चला बुलडोजर अभियान

अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई लगभग दो से तीन घंटे तक चली. इस दौरान मौजा-बलिदाद, थाना संख्या-118, खाता संख्या-270 और प्लॉट संख्या-1399 स्थित डिस्ट्रिक्ट बोर्ड सड़क की भूमि से अवैध निर्माण हटाए गए. सड़क की ओर निकले छज्जे, सीढ़ियां और अन्य अतिक्रमित ढांचों को ध्वस्त कर सरकारी भूमि को खाली कराया गया.

अरवल की खबरों को पढ़ने के लिए क्लिक करें

Arwal News: सुरक्षा के बीच शांतिपूर्ण रही कार्रवाई

अभियान के दौरान अंचलाधिकारी सर्वेश कुमार सिंह, मेहंदिया थानाध्यक्ष मनोरंजन कुमार, परासी थानाध्यक्ष मोहम्मद सेराज, राजस्व पदाधिकारी, अंचल कर्मी, महिला पुलिसकर्मी और बड़ी संख्या में पुलिस बल मौके पर तैनात रहे. प्रशासन की निगरानी में पूरी कार्रवाई बिना किसी विरोध या अप्रिय घटना के संपन्न हुई.

लोगों की जुटी भीड़, प्रशासन रहा सतर्क

बुलडोजर कार्रवाई देखने के लिए आसपास के दुकानदारों और ग्रामीणों की बड़ी संख्या मौके पर पहुंची. हालांकि पर्याप्त पुलिस बल की मौजूदगी के कारण कानून-व्यवस्था पूरी तरह सामान्य रही.

आगे भी जारी रहेगा अभियान

अंचलाधिकारी ने कहा कि सरकारी सड़क और सार्वजनिक भूमि पर किसी भी तरह का अवैध कब्जा स्वीकार नहीं किया जाएगा. जिन लोगों ने सरकारी भूमि पर अतिक्रमण कर रखा है, उनके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी.

Also Read: Arwal News: जानें जिले में आज का दर्शन, ओपीडी में कौन होंगे डॉक्टर, शहर में कहां क्या होगा

Previous article गरीबनाथ मंदिर जाने वाले ध्यान दें… श्रावणी मेले में प्लास्टिक ग्लास बैन, बाइक से आने वालों की ‘नो एंट्री’
Next article कैमूर के कुदरा में गिरी छत, मलबे में दबने से गर्भवती महिला की मौत
Avatar Of Sakshi Kumari
साक्षी पत्रकारिता और जनसरोकारों से जुड़े विषयों में उनकी विशेष रुचि रही है. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. साक्षी सीवान की रहने वाली हैं. उन्होंने गुरु घासीदास सेंट्रल यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है, जहां उन्होंने रिपोर्टिंग, डिजिटल मीडिया, जनसंचार और समाचार लेखन की बारीकियों का अध्ययन किया. स्नातक शिक्षा पूरी करने के बाद भी उन्होंने अपनी शैक्षणिक यात्रा जारी रखी और वर्तमान में नौकरी के साथ-साथ इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU) से मास्टर डिग्री की पढ़ाई कर रही हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्होंने दैनिक भास्कर में इंटर्नशिप के दौरान फील्ड रिपोर्टिंग, समाचार संकलन और ग्राउंड रिपोर्टिंग की व्यावहारिक समझ विकसित की. इस दौरान उन्होंने समाचारों के विभिन्न पहलुओं को नजदीक से समझा और पत्रकारिता के मूल सिद्धांतों को व्यवहारिक रूप से सीखा. इसके बाद उन्होंने अपने पेशेवर करियर की शुरुआत News4Nation के साथ की. जहां करीब तीन वर्षों तक डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहीं. इस दौरान उन्होंने राजनीति, शिक्षा, रोजगार, सामाजिक सरोकारों और समसामयिक विषयों से जुड़ी अनेक महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. News4Nation में कार्यरत रहते हुए उन्होंने 2024 के लोकसभा चुनाव और 2025 के बिहार विधानसभा चुनाव की विस्तृत कवरेज की. चुनावी राजनीति, मतदाताओं के व्यवहार, राजनीतिक रणनीतियों और जमीनी मुद्दों को करीब से समझने का अवसर मिला. इस अनुभव ने उन्हें राजनीतिक खबरों को अधिक सटीकता, तथ्यों और विश्लेषण के साथ प्रस्तुत करने की विशेषज्ञता प्रदान की. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार की राजनीति, प्रशासनिक गतिविधियों और जनहित से जुड़े मुद्दों पर उनकी विशेष पकड़ है. डिजिटल पत्रकारिता के साथ-साथ उन्हें SEO (Search Engine Optimization) की भी समझ है, जिसके अनुरूप वह खबरों को इस प्रकार तैयार करती हैं कि वे पाठकों तक प्रभावी ढंग से पहुंचें और खोज इंजन में बेहतर प्रदर्शन करें. ब्रेकिंग न्यूज की पहचान, उसकी त्वरित कवरेज और कम समय में सटीक समाचार तैयार करना उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल है. साक्षी किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले तथ्यों की जांच और सत्यापन को सर्वोच्च प्राथमिकता देती हैं. वह विश्वसनीय स्रोतों से जानकारी की पुष्टि करने के बाद ही खबरों को प्रकाशित करती हैं, जिससे उनकी रिपोर्टिंग में सटीकता और विश्वसनीयता बनी रहती है. न्यूजरूम में डेटा विश्लेषण, ट्रेंड मॉनिटरिंग और पाठकों की रुचि के आधार पर सर्वे एवं रिसर्च-आधारित खबरें तैयार करने में भी उन्हें बखूबी आता है. निरंतर सीखने और बदलते मीडिया परिदृश्य के साथ स्वयं को अपडेट रखने की उनकी प्रतिबद्धता उन्हें एक बेहतर डिजिटल पत्रकार बनने के लिए प्रेरित करती है. तथ्यपरक, निष्पक्ष और भरोसेमंद पत्रकारिता में विश्वास रखने वाली साक्षी पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel