[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Rajya बिहार Arvind Kejriwal ने CM नीतीश को लिखा पत्र, कहा- बाबा साहब के अपमान का बदला लेने का वक्त 

Arvind Kejriwal ने CM नीतीश को लिखा पत्र, कहा- बाबा साहब के अपमान का बदला लेने का वक्त 

0
Arvind Kejriwal ने CM नीतीश को लिखा पत्र, कहा- बाबा साहब के अपमान का बदला लेने का वक्त 
Arvind Kejriwal

Arvind Kejriwal: गृहमंत्री अमित शाह के बाबा साहब आंबेडकर को लेकर दिए गए बयान के बाद अब पूरे देश में राजनीति तेज हो गई है. ऐसे में दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को पत्र लिखकर केंद्र की मोदी सरकार को दिए जा रहे समर्थन पर एक बार फिर से विचार करने के लिए कहा है. उन्होंने अपने पत्र में दावा किया है कि बीजेपी ने संसद में बाबा साहेब का अपमान किया है. लोगों को लगता है कि बाबा साहेब को चाहने वाले बीजेपी का समर्थन नहीं कर सकते हैं. 

नीतीश जी BJP ने बाबा साहब का अपमान किया: केजरीवाल 

CM नीतीश को लिखे पत्र में अरविंद केजरीवाल ने लिखा कि नीतीश कुमार जी, मैं आपको यह पत्र एक अत्यंत महत्वपूर्ण विषय पर लिख रहा हूं, जो न केवल हमारे संविधान बल्कि बाबासाहेब अम्बेडकर की प्रतिष्ठा से भी जुड़ा है. हाल ही में संसद में, देश के गृह मंत्री अमित शाह जी द्वारा बाबासाहेब के नाम पर की गई टिप्पणी ने पूरे देश को स्तब्ध कर दिया है. उनका यह कहना कि “अम्बेडकर- अम्बेडकर बोलना आजकल फैशन बन गया है” न केवल अपमानजनक है बल्कि बीजेपी की बाबासाहेब और हमारे संविधान के प्रति सोच को उजागर करता है. बाबासाहेब अम्बेडकर, जिन्हें कोलंबिया विश्वविद्यालय ने “Doctor of Laws” से सम्मानित किया था, जिन्होंने भारत के संविधान को रचा और समाज के सबसे वंचित वर्गों को अधिकार दिलाने का सपना देखा, उनके बारे में ऐसा कहने का साहस आखिर बीजेपी ने कैसे किया?

Pm Modi
Pm modi

प्रधानमंत्री ने जले पर नमक छिड़का 

इस से देश भर में करोड़ों लोगों की भावनाएं आहत हुई है. ये बयान देने के बाद अमित शाह जी ने माफ़ी मांगने की बजाय अपने बयान को उचित ठहराया. प्रधानमंत्री जी ने सार्वजनिक रूप से अमित शाह जी के बयान का समर्थन किया. इसने जले पर नमक छिड़कने का काम किया. लोगों को लगने लगा है कि बाबा साहेब को चाहने वाले अब बीजेपी का समर्थन नहीं कर सकते. बाबासाहेब सिर्फ एक नेता नहीं, बल्कि हमारे देश की आत्मा हैं. बीजेपी के इस बयान के बाद लोग चाहते हैं कि इस मसले पर आप भी गहराई से विचार करें. 

Also Read Bihar Politics: लालू के बाद तेजस्वी ने सीएम नीतीश को लेकर दिया विवादित बयान, बिहार में मचा बवाल 

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel