[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार आरा VKSU आरा में भोजपुरी विषय की उपेक्षा पर छात्रों का प्रदर्शन, उच्च शिक्षा मंत्री और राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन

VKSU आरा में भोजपुरी विषय की उपेक्षा पर छात्रों का प्रदर्शन, उच्च शिक्षा मंत्री और राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन

0
VKSU आरा में भोजपुरी विषय की उपेक्षा पर छात्रों का प्रदर्शन, उच्च शिक्षा मंत्री और राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन
उच्च शिक्षा मंत्री को ज्ञापन सौंपते छात्र

VKSU Bhojpuri Department : वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय के अंगीभूत कॉलेजों और नवस्थापित प्रखंड डिग्री कॉलेजों में भोजपुरी विषय की पढ़ाई शुरू करने, स्नातकोत्तर भोजपुरी विभाग में शिक्षकों व कर्मचारियों के पद सृजित करने तथा बहाली की मांग को लेकर भोजपुरी छात्र संघ का एक शिष्टमंडल उच्च शिक्षा मंत्री संजय सिंह टाइगर से मिला. छात्र नेताओं ने इस संबंध में विस्तृत ज्ञापन सौंपते हुए भोजपुरी भाषा की उपेक्षा पर चिंता जताई.

कॉलेजों में भोजपुरी विषय शुरू करने की मांग

छात्र संघ ने मांग की कि भोजपुरी भाषी क्षेत्रों के सभी कॉलेजों में उर्दू और मैथिली की तर्ज पर स्नातक एवं स्नातकोत्तर स्तर पर भोजपुरी विषय की पढ़ाई की व्यवस्था की जाए. छात्रों का कहना है कि स्नातकोत्तर भोजपुरी विभाग में वर्ष 1992 से अब तक न तो पद सृजन हुआ है और न ही शिक्षकों की बहाली की गई है. वहीं अंगीभूत और नवस्थापित प्रखंड डिग्री कॉलेजों में भी भोजपुरी विषय के अध्ययन की कोई व्यवस्था नहीं है.

बहाली परिनियम 2026 में संशोधन की उठी मांग

शिष्टमंडल ने बिहार के विश्वविद्यालयों में असिस्टेंट प्रोफेसरों की नियुक्ति के लिए प्रस्तावित बहाली परिनियम 2026 में यूजीसी मानकों के अनुरूप संशोधन की मांग भी की. छात्रों ने उम्र सीमा 55 वर्ष करने, लिखित परीक्षा और अकादमिक स्कोर से जुड़े प्रावधानों में बदलाव की मांग रखी. उनका कहना था कि वर्तमान ड्राफ्ट यूजीसी मानकों के अनुरूप नहीं है और इससे बड़ी संख्या में अभ्यर्थी प्रभावित होंगे.

मंत्री ने दिया सहयोग का आश्वासन

उच्च शिक्षा मंत्री संजय सिंह टाइगर ने छात्र प्रतिनिधियों की मांगों को गंभीरता से सुना और हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया. उन्होंने कहा कि भोजपुरी भाषा में उच्च शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए आवश्यक प्रयास किए जाएंगे. साथ ही स्नातकोत्तर भोजपुरी विभाग के विस्तार और संसाधनों की उपलब्धता पर भी सकारात्मक पहल का भरोसा दिया.

राज्यपाल को भी सौंपा गया ज्ञापन

उच्च शिक्षा मंत्री से मुलाकात के बाद छात्र संघ के प्रतिनिधियों ने लोक भवन पहुंचकर राज्यपाल सह कुलाधिपति ले. ज. सैयद अता हसनैन के सचिवालय में भी ज्ञापन सौंपा. इस दौरान भोजपुरी भाषा के संरक्षण, उच्च अध्ययन की व्यवस्था और शिक्षकों की बहाली से संबंधित मांगों को प्रमुखता से रखा गया. भोजपुरी छात्र संघ के शिष्टमंडल में संजय कुमार, यशवंत कुमार सिंह, राजेश कुमार और रवि प्रकाश सूरज सहित अन्य छात्र नेता शामिल थे.

इसे भी पढ़ें : भरत तिवारी एनकाउंटर मामले की जांच करेंगे पटना HC के रिटायर्ड जस्टिस विनोद कुमार सिन्हा, कैबिनेट ने दी मंजूरी

Previous article इनकम टैक्स रिटर्न दाखिल करने वाले हैं, तो जानिए आपकी कमाई पर कितना बनेगा टैक्स?
Next article महीना खत्म होने से पहले खाली हो जाती है जेब? हर महीने 5,000 रुपये तक बचाने में मदद कर सकती हैं ये छोटी-छोटी आदतें
Avatar Of Nikhil Anurag
मूलतः निखिल अनुराग. पेशे से पत्रकार. बुद्ध की धरती पर जन्म. बिहार का सबसे नवीनतम जिला (अरवल) से ताल्लुक. पढ़ाई की शुरूआत गांव से ही. फिर पलायन कर गंगा के तट पटना पहुंचा. ज्ञान की धरती से कुछ तालीम हासिल कर राष्ट्रीय राजधानी की ओर कूच. पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट ( माखनलाल पत्रकारिता विश्वविद्यालय). नोएडा की धरती पर विद्वतजन से कुछ न कुछ सीखा. करंट अफ़ेयर्स, राजनीति, खेल, अंतरराष्ट्रीय संबंध, गाँव, खेत-किसान पसंदीदा टॉपिक. स्कूल, कॉलेज युनिवर्सिटी में यूथ से गपशप करना एनर्जी का अतिरिक्त स्रोत. साल 2020 में नोएडा से शुरू हुई इस लेखन यात्रा कलम, डेस्कटॉप, लैपटॉप के की-बोर्ड से होते हुए स्मार्ट फोन तक पहुंच गयी. ज्यों-ज्यों उम्र बढ़ रही है, सीखने, पढ़ने, लिखने की भूख भी बढ़ रही है. नोएडा में टीवी न्यूज में काम करने के बाद हिंदुस्तान ग्रूप होते हुए बिहार, झारखंड की सबसे पसंदीदा अखबार प्रभात खबर में कार्यरत. हां एक बात और... पढ़ने-लिखने की जिज्ञासा कभी खत्म नहीं होगी. साहित्य में बेहद दिलचस्पी.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel