[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार आरा बेलाउर सूर्य मंदिर में तीन दर्जन मजिस्ट्रेट व पांच दर्जन फोर्स की होगी तैनाती

बेलाउर सूर्य मंदिर में तीन दर्जन मजिस्ट्रेट व पांच दर्जन फोर्स की होगी तैनाती

0
बेलाउर सूर्य मंदिर में तीन दर्जन मजिस्ट्रेट व पांच दर्जन फोर्स की होगी तैनाती

उदवंतनगर.

लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा के दौरान बेलाउर सूर्य मंदिर एवं आसपास इलाके में शांति पूर्ण विधि व्यवस्था बनाये रखने तथा भीड़ व यातायात को नियंत्रित करने को लेकर प्रशासन ने कमर कस ली है. इसको लेकर सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गयी हैं. बेलाउर सूर्य मंदिर परिसर तथा आस पास के इलाके में दंडाधिकारियों व पुलिस फोर्स की नियुक्ति कर दी गयी है. ड्राप गेट का स्थल चयन कर लिया गया है. चार ड्राप गेट बनाये जायेंगे : बीडीओ कर्पूरी ठाकुर ने बताया कि यातायात प्रबंधन व भीड़ नियंत्रण को देखते हुए कुल चार ड्राप गेट बनाये जायेंगे. तेतरिया मोड़, शिवजी हाइ स्कूल बेलाउर, मध्य विद्यालय बेलाउर तथा अगिआंव बाजार गड़हनी मोड़ पर ड्राप गेट बनाये जायेंगे. सात से आठ नवंबर की दोपहर तक तेतरिया मोड़ से बड़ी भारी व बड़े मालवाहक वाहनों का परिचालन बंद रहेगा. सभी भारी गाड़ियां गड़हनी होते हुए पीरो की ओर जायेंगी. वहीं, अगिआंव बाजार गड़हनी मोड़ ड्राप गेट से 7-8 नवंबर दोपहर तक बेलाउर की ओर भारी गाड़ियों के परिचालन पर रोक रहेगा. शिवजी चौधरी हाइस्कूल ड्राप गेट और मध्य विद्यालय ड्रॉप गेट के समीप छोटे वाहनों को लेकर पार्किंग की व्यवस्था होगी.तीन दर्जन मजिस्ट्रेट व पांच दर्जन फोर्स : छठ महापर्व को लेकर बेलाउर में चाक चौबंद सुरक्षा व्यवस्था का इंतजाम प्रशासन ने किया है. शांति पूर्ण विधि व्यवस्था, भीड़ नियंत्रण तथा वाहनों की आवाजाही सुनिश्चित करने को लेकर जगह-जगह तीन दर्जन मजिस्ट्रेट व पांच दर्जन फोर्स की व्यवस्था की गयी है. मंदिर प्रबंधन समिति के वालंटियर भी मौजूद रहेंगे व प्रशासन का सहयोग करेंगे. क्षेत्रवार वरीय पदाधिकारी की प्रतिनियुक्ति : उदवंतनगर प्रखंड क्षेत्र एवं बेलाउर सूर्य मंदिर क्षेत्र में वरीय पदाधिकारी के रूप में कुमार बिनोद, बंदोबस्त पदाधिकारी भोजपुर की प्रतिनियुक्ति की गयी है. वहीं, बीडीओ, सीओ व थानाध्यक्ष को प्रखंड क्षेत्र में पर्व के दौरान सघन गस्ती करने तथा आवश्यकतानुसार त्वरित कार्रवाई करने तथा कृत कार्रवाई से वरीय पदाधिकारी को अवगत कराने का निर्देश जारी किया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel