[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार आरा धर्मेंद्र हत्याकांड में फरार आरोपितों के घर पुलिस ने की कुर्की

धर्मेंद्र हत्याकांड में फरार आरोपितों के घर पुलिस ने की कुर्की

0
धर्मेंद्र हत्याकांड में फरार आरोपितों के घर पुलिस ने की कुर्की

आरा.

उदवंतनगर थाना पुलिस ने धर्मेंद्र हत्याकांड मामले में फरार चल रहे पांच आरोपितों के घर सोमवार को कुर्की-जब्ती की कार्रवाई की. पुलिस ने पवना थाना क्षेत्र के पवार गांव निवासी रवि यादव, भोला यादव, राहुल कुमार, पवन कुमार एवं उसी थाना क्षेत्र के पवना गांव निवासी अंकित गुप्ता के घर कुर्की-जब्ती की कार्रवाई की.

इस दौरान पुलिस द्वारा पांचों आरोपितों के घर के टेबुल, कुर्सी, चौकी, ट्रंक बक्सा व घरेलू सामान पिकअप वैन पर लोड कर थाने लाया गया. इसके अलावे ड्रिल मशीन से घर में लगे खिड़की एवं दरवाजे को भी उखाड़ लिया गया. कुर्की-जब्ती की कार्रवाई करीब पांच से छह घंटे तक चली. इस दौरान उदवंतनगर थानाध्यक्ष जयंत प्रकाश एवं दारोगा नीतीश कुमार सहित भारी संख्या में पुलिस बल तैनात थी. इसके पूर्व बीते 2 अगस्त को उदवंतनगर थाना पुलिस द्वारा इस हत्याकांड में फरार पांचों आरोपितों के घर इश्तेहार चिपकाया गया था. बता दें कि 23 जुलाई की सुबह उदवंतनगर थाना क्षेत्र के बेलाउर गांव बस स्टैंड के पास पवना थाना क्षेत्र के पवार गांव निवासी धर्मेंद्र कुमार अपने दोस्त राजू कुमार के साथ बाइक द्वारा आरा आ रहे थे. इसी दौरान उनकी गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी. जबकि उनके दोस्त राजू कुमार भी गोली लगने से जख्मी हो गये थे. इस संबंध में मृतक धर्मेंद्र कुमार के चाचा सुरेश कुमार सिंह के बयान पर छह लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी गयी थी. प्राथमिकी दर्ज के उपरांत हत्याकांड में रेकी करनेवाले मुख्य आरोपित उदवंतनगर थाना क्षेत्र के रघुनीपुर गांव निवासी रामाधार यादव का पुत्र योगेश यादव को 30 जुलाई को बिहार एसटीएफ के सहयोग से झारखंड के धनबाद से गिरफ्तार किया गया था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel