आरा: ई-रिक्शा चालकों से अवैध वसूली व मारपीट, मामले में दो को गिरफ्तार किया

Arrah Illegal extortion : पीरो रेलवे स्टेशन परिसर में ई-रिक्शा से कमीशन वसूली को लेकर स्थानीय एजेंट और ऑटो चालकों के बीच विवाद हो गया था.

By Rajeev Kumar | June 18, 2026 8:16 AM

Arrah Illegal extortion : पीरो थाना क्षेत्र के रेलवे स्टेशन स्थित ऑटो स्टैंड में ई-रिक्शा चालकों से कथित कमीशन वसूली को लेकर हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने दो आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.

जानकारी के अनुसार पीरो रेलवे स्टेशन परिसर में ई-रिक्शा से कमीशन वसूली को लेकर स्थानीय एजेंट और ऑटो चालकों के बीच विवाद हो गया था. विवाद बढ़ने पर दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई, जिसके बाद मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई थी.

पूर्व में एजेंट की हो चुकी है गिरफ्तारी

पुलिस ने कार्रवाई करते हुए प्राथमिकी के नामजद अभियुक्त खुटहां निवासी अमरजीत गिरि और शिवजी गिरि को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया. इससे पूर्व पुलिस इस मामले में स्थानीय एजेंट अजय दूबे को भी गिरफ्तार कर चुकी है.

मामले में जांच की जा रही

थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले में अन्य बिंदुओं की जांच की जा रही है तथा दोषियों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई जारी रहेगी.

Also Read: चौसा बॉर्डर पर उत्पाद विभाग का एक्शन, यूपी से बिहार लाई जा रही शराब की खेप जब्त, ड्राइवर फरार