सड़क हादसे में बाइक सवार युवक जख्मी, रेफर
संदेश थाना क्षेत्र के तीर्थकोल गांव स्थित पेट्रोल पंप के समीप मंगलवार की सुबह हुई घटना
By DEVENDRA DUBEY |
March 19, 2025 9:50 PM
आरा.
संदेश थाना क्षेत्र के तीर्थकोल गांव स्थित पेट्रोल पंप के समीप बुधवार की सुबह हुए सड़क हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया. इसके बाद परिजन द्वारा उसे इलाज के लिए संदेश रेफरल अस्पताल से आरा सदर अस्पताल ले गया, जहां से प्राथमिक उपचार करने के बाद उसकी हालत को चिंताजनक देखते हुए पटना रेफर कर दिया गया है. जानकारी के अनुसार जख्मी युवक संदेश थाना क्षेत्र के नसरतपुर गांव निवासी रामजीवन यादव का 18 वर्षीय पुत्र राजवीर यादव है. इधर जख्मी युवक के परिजन ने बताया कि वह घर के बच्चों को बाइक से स्कूल छोड़ने के लिए संदेश गया था. स्कूल छोड़ने के बाद जब वह बाइक से वापस गांव लौट रहा था. उसी दौरान तीर्थकोल गांव स्थित पेट्रोल पंप के समीप उसकी बाइक का अनियंत्रित होकर पलट गयी और वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया. इसके बाद उसे इलाज के लिए संदेश रेफरल अस्पताल से आरा सदर अस्पताल लाया गया....
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
ये भी पढ़ें...
July 6, 2026 8:15 PM
July 6, 2026 6:22 PM
July 6, 2026 3:08 PM
July 6, 2026 7:48 AM
July 5, 2026 8:43 PM
July 6, 2026 12:33 PM
July 5, 2026 8:22 PM
July 5, 2026 8:28 PM
July 5, 2026 2:02 PM
July 5, 2026 1:45 PM
