[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार आरा सड़क पर खड़े ट्रक में टकरायी बाइक, एक की मौत, तीन जख्मी

सड़क पर खड़े ट्रक में टकरायी बाइक, एक की मौत, तीन जख्मी

0
सड़क पर खड़े ट्रक में टकरायी बाइक, एक की मौत, तीन जख्मी

चरपोखरी. थाना क्षेत्र के आरा-सासाराम मुख्य मार्ग पर सेमरांव भोलेशंकर होटल के समीप खड़े ट्रक में पीछे से आ रही बाइक टकरा गयी. इस घटना में एक युवक की मौत हो गयी. जबकि बाइक सवार अन्य तीन जख्मी हो गये. उक्त बाइक पर चार युवक सवार थे. घटना शुक्रवार की शाम करीब नौ बजे की बतायी जाती है. मृतक की पहचान आयर थाना क्षेत्र के बलिगांव रौशन टोला निवासी विनोद यादव के पुत्र रंजीत कुमार उर्फ भूलन (17) के रूप में हुई. वहीं, जख्मी अजय कुमार सिंह के पुत्र चंदन कुमार, विजय कुमार के पुत्र सुशील कुमार और हरेंद्र सिंह के पुत्र गोलू कुमार शामिल है. घटना के संबंध में बताया जाता है कि चारों युवक एक ही बाइक पर सवार होकर मेला घूमने चरपोखरी जा रहे थे. इसी क्रम में सड़क पर अवैध तरीके से खड़े ट्रक में बाइक टकरा गयी. टक्कर इतना जबरदस्त था कि रंजीत उर्फ भूलन की घटना स्थल पर ही मौत हो गयी. मृतक और अन्य तीनों जख्मी युवक चाचा भतीजा बताये जाते हैं. घटना की सूचना पर पहुंची 112 पुलिस ने सभी को सीएचसी चरपोखरी लाया, जहां घायलों का इलाज किया गया. वहीं, चरपोखरी पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए आरा भेज दिया. खुशी के माहौल मातम में तब्दील : मृतक रंजीत दो भाईयों में बड़ा भाई था, छोटा भाई प्रिंस कुमार तथा दो बड़ी बहन प्रियंका कुमारी और बबिता कुमारी है. माता मंगला देवी अपने बड़े पुत्र के मौत से बेसुध थीं. उनका रो-रोकर बुरा हाल था. घटना का मूल कारण सड़क पर अवैध पार्किंग बताया जा रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel