[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार आरा पानी भरे गड्ढे में डूबे इंटर के छात्र का शव दूसरे दिन बरामद

पानी भरे गड्ढे में डूबे इंटर के छात्र का शव दूसरे दिन बरामद

0
पानी भरे गड्ढे में डूबे इंटर के छात्र का शव दूसरे दिन बरामद
सांकेतिक तस्वीर

आरा.

करनामेपुर थाना क्षेत्र के छपरा गांव में पानी भरे गड्ढे में डूबे इंटर के छात्र का शव दूसरे दिन बरामद हुआ. उसका शव गांव के समीप पानी भरे गड्ढे से गुरुवार की शाम बरामद किया गया. जानकारी के अनुसार मृत छात्र करनामेपुर थाना क्षेत्र के छपरा गांव निवासी केदार प्रसाद का 20 वर्षीय पुत्र कृष्णा प्रसाद है. वह इंटर का छात्र था.

इधर, मृतक के परिजनों ने बताया कि बुधवार की शाम वह घर से निकला था. रात में जब घर वापस नहीं लौटा, तो परिजनों ने काफी खोजबीन की, लेकिन सफलता नहीं मिली. इसके बाद परिजन गुरुवार की सुबह से ही शव की खोजबीन कर रहे थे, लेकिन कुछ भी पता नहीं चल पा रहा था. गुरुवार की देर शाम एक ग्रामीण द्वारा सूचना दी गयी कि गांव स्थित पानी भरे गड्ढे में उसका शव पड़ा हुआ है. सूचना पाकर परिजन वहां पहुंचे और स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से शव को पानी से बाहर निकाला. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवाया. बताया जाता है कि मृत छात्र अपने चार भाई व दो बहन में पांचवें स्थान पर था. उसके परिवार में मां उषा देवी, तीन भाई जगनारायण प्रसाद, अंजनी प्रसाद, संजय प्रसाद व दो बहन रीता देवी एवं रूमा कुमारी है. घटना के बाद मृत छात्र की मां उषा देवी एवं परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel