[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार आरा महुली गांव में करेंट की चपेट में आने से मकान में पानी पटा रहे अधेड़ की मौत

महुली गांव में करेंट की चपेट में आने से मकान में पानी पटा रहे अधेड़ की मौत

0
महुली गांव में करेंट की चपेट में आने से मकान में पानी पटा रहे अधेड़ की मौत

आरा. मुफस्सिल थाना क्षेत्र के महुली गांव में मंगलवार की सुबह करेंट की चपेट में आने से नवनिर्मित मकान में पानी पटा रहे एक अधेड़ व्यक्ति की मौत हो गयी. इलाज के लिए सदर अस्पताल लाने के दौरान उन्होंने रास्ते में ही दम तोड़ दिया. घटना को लेकर लोगों के बीच अफरा-तफरी का आलम रहा. जानकारी के अनुसार मृतक मुफस्सिल थाना क्षेत्र के महुली गांव वार्ड नंबर 6 निवासी स्व.बासरोपण यादव के 47 वर्षीय पुत्र राधे श्याम यादव हैं एवं वह पेशे से किसान थे. इधर मृतक के बड़े भाई ने बताया कि उन लोगों का एक नया मकान बन रहा है. मंगलवार की सुबह वह उठा और उसके बाद वह उसी मकान के छत पर गया, जहां बिजली का मोटर लगा हुआ था. जाने के बाद वहां मोटर चालू कर नवनिर्मित मकान पर पानी पटाने लगा. तभी वह करेंट की चपेट में आने से बुरी तरह घायल हो गया. कुछ देर बाद जब परिजन वहां पहुंचे तो उन्होंने देखा कि वह घायल हालत में छत पर गिरे पड़े, जिसके बाद परिजन द्वारा उन्हें इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सक ने देख उन्हें मृत घोषित कर दिया. इसके पश्चात परिजन द्वारा इसकी सूचना सदर अस्पताल में पदस्थापित पुलिस पदाधिकारी को दी. सूचना पाकर पुलिस सदर अस्पताल पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर उसका पोस्टमार्टम करवाया. बताया जाता है कि मृतक अपने चार भाई व एक बहन में छोटे थे. उनके परिवार में मां बूटना देवी,पत्नी देवांती देवी व दो पुत्र रिकुश यादव,ऋषभ यादव एवं एक पुत्री रिया कुमारी है. घटना के बाद मृतक के घर में कोहराम मच गया है. घटी इस घटना के बाद मृतक की मां बूटना देवी, पत्नी देवंती देवी एवं परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel