[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार आरा बारातियों से भरी स्कॉर्पियो पलटी मर्चेंट नेवी के कर्मी की गयी जान

बारातियों से भरी स्कॉर्पियो पलटी मर्चेंट नेवी के कर्मी की गयी जान

0
बारातियों से भरी स्कॉर्पियो पलटी मर्चेंट नेवी के कर्मी की गयी जान
सांकेतिक तस्वीर

आरा.

जिले के संदेश थाना क्षेत्र के रेपुरा गांव के समीप सोमवार की मध्य रात्रि बारातियों से भरी स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे चाट में पलट गयी. हादसे में मर्चेंट नेवी के कर्मी की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. वहीं स्कॉर्पियो पर सवार तीन अन्य लोग जख्मी हो गये. घायलों का इलाज संदेश रेफरल अस्पताल में कराया गया. घटना को लेकर लोगों के बीच अफरा-तफरी का आलम रहा. जानकारी के अनुसार मृतक संदेश थाना क्षेत्र के रामासाढ़ गांव निवासी मो. शहाबुद्दीन का 29 वर्षीय पुत्र मो. इजमामूल हक है. वह मर्चेंट नेवी में जवान था. वर्तमान में महाराष्ट्र के मुंबई में कार्यरत थे. जबकि घायलों में संदेश थाना क्षेत्र के रामासाढ़ गांव निवासी मो. इमामुल हक का पुत्र मो. समीर अंसारी एवं दो अन्य लोग शामिल हैं. इधर, मृतक जवान के पिता मो. शहाबुद्दीन ने बताया कि वह गांव के ही दोस्त एवं अन्य लोगों के साथ स्कॉर्पियो द्वारा अपने गांव से थाना क्षेत्र के चिल्होस गांव बारात गया था. खाना खाने के बाद जब वह सोमवार की मध्य रात्रि करीब 3 बजे वापस गांव लौट रहा था. लौटते क्रम में स्कॉर्पियो पर कुल दस लोग सवार थे. उसी दौरान रेपुरा गांव के समीप उनकी स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर चाट में पलट गयी, जिसमे उनके बेटे की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. जबकि तीन लोग जख्मी हो गये. सूचना पाकर परिजन घटनास्थल पर पहुंचे और इसकी सूचना स्थानीय थाना को दी, जिसके पश्चात मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवाया. बताया जाता है कि मृतक अपने तीन भाईयों में छोटा था. उसके परिवार में मां हुसने आरा व दो भाई मो. जाउल हक एवं मो. एजाजुल हक है. घटना के बाद मृतक के घर में कोहराम मच गया है. उसकी मां हुसने आरा एवं परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel