[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार आरा सड़क हादसे मे इ-रिक्शा चालक समेत दो लोग घायल

सड़क हादसे मे इ-रिक्शा चालक समेत दो लोग घायल

0
सड़क हादसे मे इ-रिक्शा चालक समेत दो लोग घायल
सांकेतिक तस्वीर

आरा.

जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुई सड़क हादसों में इ-रिक्शा चालक समेत दो लोग जख्मी हो गये. जिनका इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है. पहली घटना गीधा थाना क्षेत्र के कायमनगर बाजार की है, जहां सड़क पार कर रहे युवक को पिकअप ने रौंद दिया, जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया. इसके बाद परिजन द्वारा उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया. जानकारी के अनुसार जख्मी युवक बड़हरा थाना क्षेत्र के मटुकपुर गांव निवासी बीरबल यादव का 28 वर्षीय पुत्र अमर कुमार है. इधर, जख्मी के परिजन ने बताया कि बुधवार को वह पटना अपने रिश्तेदार के घर गया था. गुरुवार की सुबह वह कायमनगर बाजार पर सवारी गाड़ी से उतरकर सड़क पार कर रहा था. उसी दौरान पिकअप ने उसे रौंद दिया. वही दूसरी घटना जगदीशपुर थाना क्षेत्र के नयका टोला के समीप की है. जहां गुरुवार की दोपहर ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गई. हादसे में चालक गंभीर रूप से जख्मी हो गया. जख्मी टाउन थाना क्षेत्र के रौजा मोहल्ला निवासी मो. शाहिद का 23 वर्षीय पुत्र मो. अजमेर है. इधर, जख्मी के परिजन ने बताया कि वह आरा से रिजर्व सवारी लेकर जगदीशपुर गया था. जब वह वापस लौट रहा था. उसी दौरान नयका टोला के समीप अनियंत्रित होकर उसकी इ-रिक्शा पलट गया.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel