[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार आरा जीजा के साथ घर से निकले साला का शव तीसरे दिन आहर से बरामद

जीजा के साथ घर से निकले साला का शव तीसरे दिन आहर से बरामद

0
जीजा के साथ घर से निकले साला का शव तीसरे दिन आहर से बरामद
सांकेतिक तस्वीर

आरा.

नारायणपुर थाना क्षेत्र के बनौली गांव में जीजा के साथ घर से निकले युवक का शव तीसरे दिन बरामद हुआ. उसका शव थाना क्षेत्र के छपरापुर गांव स्थित आहर से मंगलवार की सुबह बरामद हुआ. परिजन द्वारा जीजा पर ही घर से बुलाकर उसकी हत्या कर शव को आहर में फेंके जाने का आरोप लगाया जा रहा. घटना को लेकर गांव एवं आसपास के इलाके में सनसनी मच गयी है. सूचना मिलते ही नारायणपुर थानाध्यक्ष पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंच मामले की छानबीन शुरू कर दी है. जानकारी के अनुसार मृतक नारायणपुर थाना क्षेत्र के बनौली गांव निवासी कृष्णा मुसहर का 20 वर्षीय पुत्र अर्जुन मुसहर है. बताया जाता है कि तीन मई (रविवार) की शाम करीब पांच बजे थाना क्षेत्र के सहयोगी टोला निवासी उसका जीजा गुड्डू मुसहर उसके घर आया और उसे अपने साथ अपने ले गया था. उसके बाद वह वापस घर नहीं लौटा, जिसके बाद परिजनों ने काफी खोजबीन की, लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया था. मंगलवार की सुबह स्थानीय थाना द्वारा परिजन को सूचना मिली कि उसका शव छपरापुर गांव स्थित आहर से मिला है. सूचना पाकर परिजन मौके पर पहुंचे. तब पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवाया. दूसरी तरफ मृतक के परिजन द्वारा उसके जीजा गुड्डू मुसहर पर ही उसे घर से बुलाकर ले जाने व उसकी हत्या कर शव आहर में फेंकने का आरोप लगाया जा रहा है. जानकारी के अनुसार रविवार की रात जब मृतक का जीजा अपनी बेटी को लेकर रात करीब एक बजे अपने घर वापस लौटा, तो उसकी बहन मुन्नी देवी ने उससे पूछा गया कि भाई कहां है, तो जीजा द्वारा बताया गया कि तुम्हारा भाई पहले ही आ चुका है. हालांकि युवक की हत्या किसने और क्यों की. इसका कारण स्पष्ट नहीं हो सका है. बहरहाल पुलिस अपने स्तर से मामले की छानबीन कर रही है. इधर, नारायणपुर थानाध्यक्ष ने बताया कि परिजन द्वारा उसके जीजा गुड्डू मुसहर पर उसे घर से बुलाकर ले जाने कारण हत्या कर शव आहर में फेंकने का आरोप लगाया जा रहा है. हालांकि अभी हत्या कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है. उन्होंने बताया कि परिजन द्वारा भी किसी प्रकार का कोई आवेदन नहीं दिया गया है. आवेदन मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जायेगी. बहरहाल पुलिस अपने स्तर से मामले की छानबीन कर रही है. बताया जाता है कि मृतक अपने तीन भाई व सात बहन में तीसरे स्थान था. उसकी शादी डिलिया नीमा गांव में तय हुई थी. 19 जून को तिलक और 21 जून को बारात थी, लेकिन उसके सिर पर सेहरा सजने से पहले ही घर से उसकी अर्थी उठ गयी. उसके परिवार में मां रेशमी देवी, सात बहन रिंकू, पूसी, रीता, रीना, अंशु ,धना, मुन्नी देवी व तीन भाई धर्मेंद्र मुसहर, जितेंद्र मुसहर एवं अरविंद मुसहर है. घटना के बाद मृतक के घर में कोहराम मच गया. उसकी मां रेशमी देवी एवं परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel