[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार आरा गीधा के पास हुई सड़क दुर्घटना में शिक्षक की मौत, पत्नी जख्मी

गीधा के पास हुई सड़क दुर्घटना में शिक्षक की मौत, पत्नी जख्मी

0
गीधा के पास हुई सड़क दुर्घटना में शिक्षक की मौत, पत्नी जख्मी
सांकेतिक तस्वीर

कोईलवर.

पटना-बक्सर फोरलेन पर सोमवार की देर रात गीधा गांव के समीप एक सड़क हादसे में एक शिक्षक की मौत हो गयी. जबकि उनकी पत्नी गंभीर रूप से घायल होकर मौत से जूझ रही हैं. मृतक की पहचान कोईलवर थाना क्षेत्र के सकड्डी गांव निवासी 50 वर्षीय अजीत कुमार उर्फ मुनमुन के रूप में हुई है, जो पेशे से शिक्षक थे और प्रखंड के हरिपुर के समीप मानपुर प्राथमिक विद्यालय में पदस्थापित थे. वर्तमान में वे आरा में परिवार समेत रह रहे थे. बताया जाता है कि सोमवार रात अजीत कुमार अपनी पत्नी गुड़िया देवी के साथ बाइक से अपने गांव सकड्डी से आरा लौट रहे थे. इसी दौरान गिधा गांव के समीप सामने से आ रही एक वाहन की तेज हेडलाइट से उनकी आंखें चौंधिया गयीं और वे सड़क किनारे खड़ी जेसीबी मशीन को देख नहीं सके और उनकी बाइक सीधे जेसीबी से जा टकरायी. टक्कर इतनी भीषण थी कि अजीत कुमार की मौके पर ही मौत हो गयी. वहीं बाइक पर पीछे बैठी उनकी पत्नी गुड़िया देवी गंभीर रूप से घायल हो गयीं. इधर घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत एंबुलेंस बुलाकर उन्हें पटना भेजा, जहां उनकी हालत नाजुक देखते हुए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. उनकी स्थिति चिंताजनक बनी हुई थी. मंगलवार को पोस्टमार्टम के बाद शिक्षक का अंतिम संस्कार पटना में कर दिया गया. अजीत कुमार अपने पीछे पत्नी और दो पुत्र हेमंत और अनुज को छोड़ गये हैं, जो अभी पढ़ाई कर रहे हैं. परिवार में वे दो भाइयों में छोटे थे. इस दर्दनाक हादसे के बाद सकड्डी गांव में मातम पसरा हुआ है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel