ट्रेन से कटकर असम निवासी युवक की मौत
आरा-सासाराम रेलखंड पर जिले के उदवंतनगर थाना क्षेत्र के तिनडारा पुल के समीप हुई घटना
By DEVENDRA DUBEY |
May 4, 2026 10:04 PM
आरा.
आरा-सासाराम रेलखंड पर जिले के उदवंतनगर थाना क्षेत्र के तिनडारा पुल के समीप रेलवे ट्रैक पर सोमवार की सुबह ट्रेन से कटकर एक असम निवासी युवक की मौत हो गयी. हादसे में मृतक का शरीर के कमर का ऊपरी हिस्सा पूरी तरह क्षत-विक्षत हो गया. घटना को लेकर आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मची रही. इसके बाद स्थानीय ग्रामीण द्वारा इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी गयी. सूचना पाकर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर उसका पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवाया. जानकारी के अनुसार मृतक असम के चिरांग जिले के पनवारी थाना क्षेत्र के 22 पनवारी अबदागुरी नंबर 1 निवासी हैदर अली का 19 वर्षीय पुत्र हजरत बिलाल है. इधर, मृतक के ममेरे भाई अमीनुल इस्लाम ने बताया कि वह अपने दो अन्य दोस्तों के साथ काम करने के लिए दिल्ली जाने का बोलकर घर से निकला था....
ये भी पढ़ें...
July 6, 2026 8:15 PM
July 6, 2026 6:22 PM
July 6, 2026 3:08 PM
July 6, 2026 7:48 AM
July 5, 2026 8:43 PM
July 6, 2026 12:33 PM
July 5, 2026 8:22 PM
July 5, 2026 8:28 PM
July 5, 2026 2:02 PM
July 5, 2026 1:45 PM
