[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार आरा बिहिया में शादी समारोह में नाच कार्यक्रम के दौरान मारपीट

बिहिया में शादी समारोह में नाच कार्यक्रम के दौरान मारपीट

0
बिहिया में शादी समारोह में नाच कार्यक्रम के दौरान मारपीट
सांकेतिक तस्वीर

बिहिया.

बिहिया थाना क्षेत्र के कल्याणपुर गांव में मंगलवार की रात एक शादी समारोह उस समय हिंसा में बदल गया, जब नाच कार्यक्रम के दौरान विवाद खड़ा हो गया. नर्तकी को जबरन पास बुलाकर नचाने का विरोध करने पर असामाजिक तत्वों ने बरातियों पर हमला बोल दिया. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार्यक्रम के दौरान कुछ युवक नर्तकियों के साथ जबरदस्ती करने लगे और मुंह से रुपये पकड़ाने का दबाव बनाने लगे. इसका विरोध करने पर बात बढ़ गयी और देखते ही देखते लात-घूंसे, बेल्ट व लाठियों से जमकर मारपीट शुरू हो गयी. हमले के दौरान बरातियों के कई वाहनों के शीशे तोड़ दिये गये और चालकों के साथ भी मारपीट की गयी. इस घटना में लड़की के पिता सिद्धनाथ ओझा, बरात में आयी बस का चालक छठू पासी सहित कई लोग घायल हो गये. घायलों का इलाज आसपास के निजी क्लिनिकों में कराया गया. घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गयी और कई बराती अपनी जान बचाकर इधर-उधर भागने लगे. सूचना मिलने पर बिहिया पुलिस रात में ही घटनास्थल पर पहुंची और बुधवार सुबह भी गांव जाकर मामले की जांच की. जानकारी के अनुसार, शाहपुर थाना क्षेत्र के बिलौटी गांव से कल्याणपुर गांव बरात आयी थी. फिलहाल स्थानीय स्तर पर मामले को सुलझाने का प्रयास जारी है, जबकि पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel