[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार आरा बेलगाम पिकअप ने पैदल जा रहे ठेला चालक को रौंदा, गयी जान

बेलगाम पिकअप ने पैदल जा रहे ठेला चालक को रौंदा, गयी जान

0
बेलगाम पिकअप ने पैदल जा रहे ठेला चालक को रौंदा, गयी जान
सांकेतिक तस्वीर

आरा.

शहर के टाउन थाना क्षेत्र के बाईपास रोड स्थित सूर्य मंदिर के समीप सोमवार की शाम बेलगाम पिकअप ने सड़क किनारे पैदल जा रहे ठेला चालक को रौंद दिया. हादसे में उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई. घटना को लेकर आसपास की इलाके में अफरा तफरी मच रही. घटना के बाद भाग रहे पिकअप चालक को स्थानीय लोगों ने खदेड़ कर दबोच लिया. जानकारी के अनुसार मृतक हसन बाजार थाना क्षेत्र के नोनार गांव निवासी स्व. एकबाल उपाध्याय के 55 वर्षीय पुत्र श्रीराम उपाध्याय है. वर्तमान में वह टाउन थाना क्षेत्र के सपना सिनेमा हॉल के सामने वाली गली में किराए के मकान में रहते थे. वह पेशे से ठेला चाक थे एवं बायपास रोड स्थित ट्रांसपोर्ट में ठेला चलाते थे. उधर घटना के बाद मृतक के परिजन एवं स्थानीय लोगों का आक्रोश भड़क उठा. जिसके बाद आक्रोशित लोगों ने मुआवजे एवं स्पीड ब्रेकर बनाने की मांग को लेकर शव को सड़क के बीच सड़क जाम कर दिया. सड़क के दौरान आक्रोशित लोगों ने बांस-बल्ली घेर कर व टायर जलाकर आगजनी भी की एवं करीब दो घंटे तक सड़क को जाम रखा. इस दौरान सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लंबी लाइन लग रही एवं आवागमन पूरी तरह ठप्प रहा. सड़क जाम की सूचना पाकर टाउन थानाध्यक्ष देवराज राय पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और लोगों को समझा-बूझाकर जाम को हटवाया. इसके पश्चात पुलिस ने शव अपने कब्जे में लेकर उसका पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवाया. वहीं पुलिस ने पिकअप चालक गिरफ्तार कर उक्त पिकअप को जब्त कर लिया है. इधर मृतक के बेटे बिट्टू कुमार ने बताया वह सोमवार की शाम सड़क किनारे पैदल जा रहे थे. उसी दौरान बेलगाम पिकअप ने उन्हें रौंद दिया. जिससे उनकी घटनास्थलकारी मौत हो गई इसके बाद उनके दोस्तों एवं स्थानीय लोगों द्वारा इसकी सूचना उन्हें मिली. तब सूचना पाकर परिजन वहां पहुंचे. बताया जाता है कि मृतक अपने दो भाई व दो बहन में छोटे थे. उनके परिवार में पत्नी राधा देवी व दो पुत्र भीम कुमार एवं बिट्टू कुमार है. घटना के बाद मृतक के घर में कोहराम मच गया है. इस घटना के बाद मृतक की पत्नी राधा देवी परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel