[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार आरा डायल 112 की गश्ती टीम के साथ मारपीट और गाली-गलौज

डायल 112 की गश्ती टीम के साथ मारपीट और गाली-गलौज

0
डायल 112 की गश्ती टीम के साथ मारपीट और गाली-गलौज
सांकेतिक तस्वीर

आरा.

नवादा थाना क्षेत्र के पकड़ी बीवी जान के हाता के समीप रविवार को डायल 112 की गश्ती टीम के साथ मारपीट एवं गाली-गलौज करने का मामला सामने आया है. इस दौरान एक जवान चोटिल हो गया. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपित को गिरफ्तार कर लिया. जबकि दूसरा मौके से फरार हो गया. इस संबंध में जहानाबाद जिले के घोसी थाना अंतर्गत भातुबिगहा निवासी जवान मोहन कुमार के लिखित आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की गयी है. दिये गये आवेदन में उसने कहा है कि वर्तमान में वह नवादा थाना अंतर्गत डायल 112 एमइआरबी में कार्यरत है. 26 अप्रैल को वह अन्य जवानों के साथ गश्ती कर रहा था तथा पकड़ी चौक से लगभग 800 मीटर दूर बीबी जान की हाता की ओर जा रहे थे. इसी क्रम में दो-तीन महिला द्वारा रोक कर कहा गया की संध्या के समय बीबीजान के हाता के पास कुछ असामाजिक व्यक्तियों की भीड़ एकत्रित रहती है, जिससे आने-जाने में काफी परेशानी होती है. तब वे अपनी टीम के साथ उपरोक्त जगह पर करीब साढ़े सात बजे पहुंचे, तो देखा की रोड के बाए साइड में 8-10 लड़के खड़े थे. पुलिस बल को देखकर सभी भागने लगे. रोड के दाहिने साइड से संजय यादव के खटाल पर चार-पांच व्यक्ति खड़े थे. वे अपनी टीम के साथ खटाल पर गये. इसी क्रम में सभी से नाम पता पूछने लगे. इसी क्रम में श्रीकांत कुमार एवं शशिकांत कुमार दोनों पिता संजय यादव वामपाली वार्ड नंबर-4 उदवंतनगर मेरे और मेरे सभी सहकर्मियों के साथ गाली-गलौज एवं मारपीट करने लगे. इसी क्रम में मेरे छाती पर चोट लगी. बाएं हाथ की कलाई पर दांत से काटा और जान से मारने की धमकी दिया. इसकी सूचना थानाध्यक्ष को दी गयी. मौके पर गश्ती गाड़ी की टीम पहुंचकर श्रीकांत कुमार को पकड़ लिया. जबकि शशिकांत कुमार भागने में सफल रहा.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel