गैस सिलिंडर लेने जा रहे स्कूटी सवार युवक को स्काॅर्पियो ने मारी टक्कर, जख्मी
शहर के प्राइवेट बस स्टैंड स्थित ओवरब्रिज पर बुधवार की सुबह हुई घटना
By DEVENDRA DUBEY |
March 11, 2026 6:12 PM
आरा.
शहर के नवादा थाना क्षेत्र के प्राइवेट बस स्टैंड स्थित ओवरब्रिज पर बुधवार की सुबह स्काॅर्पियो ने स्कूटी सवार युवक को टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया. उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया. सूचना पाकर परिजन भी सदर अस्पताल पहुंचे. जानकारी के अनुसार जख्मी टाउन थाना क्षेत्र के रौजा मुहल्ला निवासी नंदजी प्रसाद के 21 वर्षीय पुत्र नीतीश कुमार है. इधर, जख्मी के परिजन ने बताया कि बुधवार की सुबह वह स्कूटी से अपने घर से चंदवा गैस सिलिंडर लाने के लिए जा रहा था. उसी दौरान प्राइवेट बस स्टैंड स्थित ओवरब्रिज पर पीछे से आ रही स्काॅर्पियो ने उसके स्कूटी में टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया. हादसे में जख्मी युवक का दाहिना पैर फ्रैक्चर कर गया....
ये भी पढ़ें...
July 6, 2026 8:15 PM
July 6, 2026 6:22 PM
July 6, 2026 3:08 PM
July 6, 2026 7:48 AM
July 5, 2026 8:43 PM
July 6, 2026 12:33 PM
July 5, 2026 8:22 PM
July 5, 2026 8:28 PM
July 5, 2026 2:02 PM
July 5, 2026 1:45 PM
