पुलिस को देखकर शराब फेंककर भाग निकले धंधेबाज
बहोरनपुर पुलिस ने शिवपुर गंगा घाट के समीप की छापेमारी
By DEVENDRA DUBEY |
March 1, 2026 7:11 PM
बिहिया.
बहोरनपुर पुलिस ने शिवपुर गंगा घाट के समीप छापेमारी कर रविवार को अंग्रेजी शराब बरामद की है. हालांकि इस दौरान पुलिस को देखकर धंधेबाज मौके से भाग निकलने में सफल रहे. जानकारी के अनुसार बहोरनपुर पुलिस को सूचना मिली थी कि धंधेबाज उत्तरप्रदेश से नाव द्वारा गंगा नदी पारकर बिहार में शराब लेकर आ रहे हैं. सूचना पाकर पुलिस ने शिवपुर घाट के समीप घेराबंदी की. धंधेबाज नाव से उतरने के बाद बोरे में भरी हुई शराब को लेकर निकलने ही वाले थे कि पुलिस ने उन्हें घेर लिया परंतु शराब को फेंककर धंधेबाज मौके से भाग निकलने में सफल रहे. थानाध्यक्ष ने बताया कि जब्त शराब में किंगफिशर कंपनी का 500 एमएल मात्रा वाले 90 पीस केन बियर और 8पीएम ब्रांड के 180 एमएल मात्रा वाल 40 टेट्रा पैक अंग्रेजी शराब शामिल है. शराब जब्ती को लेकर थाने में एक प्राथमिकी दर्ज की गयी है....
ये भी पढ़ें...
July 6, 2026 8:15 PM
July 6, 2026 6:22 PM
July 6, 2026 3:08 PM
July 6, 2026 7:48 AM
July 5, 2026 8:43 PM
July 6, 2026 12:33 PM
July 5, 2026 8:22 PM
July 5, 2026 8:28 PM
July 5, 2026 2:02 PM
July 5, 2026 1:45 PM
