सवारियों से भरा ऑटो अनियंत्रित होकर पलटा, तीन जख्मी

पीरो थाना क्षेत्र के बचरी पुल के समीप हुई घटना

By DEVENDRA DUBEY | February 27, 2026 6:34 PM

आरा.

पीरो थाना क्षेत्र के बचरी पुल के समीप गुरुवार की शाम सवारियों से भरा ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया. हादसे में ऑटो सवार तीन लोग जख्मी हो गये. घायलों में एक का इलाज के लिए पीरो पीएचसी से सदर अस्पताल लाया गया. जानकारी के अनुसार जख्मी तरारी थाना क्षेत्र के धनगावां गांव निवास राम एकबाल ठाकुर के 42 वर्षीय पुत्र रवींद्र ठाकुर एवं दो अन्य शामिल हैं. इधर, रवींद्र ठाकुर ने बताया कि वह किसी काम से पीरो बाजार जा गये. जब वह ऑटो से वापस गांव लौट रहे थे. उसी दौरान बचरी पुल के समीप उनका ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया, जिसमें तीन लोग जख्मी हो गये.