ट्रेन से गिरकर अज्ञात युवक घायल, रेफर

आरा जंक्शन के प्लेटफाॅर्म नंबर एक पर ट्रेन में चढ़ने के दौरान हुई घटना

By DEVENDRA DUBEY | February 27, 2026 6:29 PM

आरा.

आरा जंक्शन के प्लेटफाॅर्म नंबर एक पर शुक्रवार की सुबह ट्रेन से गिरकर एक 30 वर्षीय युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया. जहां से प्राथमिक उपचार करने के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया गया.बताया जाता है कि शुक्रवार की सुबह आरा स्टेशन के प्लेटफाॅर्म नंबर एक पर वह ट्रेन पर चढ़ रहा था. उसी दौरान वह असंतुलित होकर ट्रेन से गिर पड़ा और गंभीर रूप से घायल हो गया. हालांकि जख्मी युवक की पहचान नहीं हो पायी है.